फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राकृतिक गुफा: यहां मिली श्रीकृष्ण की मूर्ति, अंदर पहुंचे लोग तो आंखों के सामने था हैरान करने वाला नजारा

Thu, 03 Aug 2023 02:56 PM IST
रेनू सकलानी विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Aug 2023 02:56 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna Idol of Mahabharata found in natural cave of Gyanja village Uttarkashi Uttarakhand Watch Photos
श्रीकृष्ण की मूर्ति मिली - फोटो : amar ujala

वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर बसे ज्ञाणजा गांव में दो साधुओं ने मिलकर एक प्राकृतिक गुफा को विकसित किया हैै। इस गुफा में महाभारत कालीन श्रीकृष्ण की मूर्ति मिली है। इसके साथ ही इसके अंदर स्थापित किया हुआ शिवलिंग भी मिला है।



ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग से गुफा के संरक्षण के लिए मांग की है। जिससे कि यह धार्मिक सहित रोमांच पर्यटन का केंद्र बन सके। क्योंकि यह पंचकोसी यात्रा के मुख्य पड़ाव पर स्थित है। भटवाड़ी विकासखंड के ज्ञाणजा गांव के हरुना नामे तोक में जंगलों के बीच स्वामी शंकर महाराज ने करीब 250 मीटर प्राकृतिक गुफा की खोज की।

उन्होंने ग्रामीणों के साथ इस गुफा के अंदर जाकर सर्वे किया। जिसमें गुफा के भीतर महाभारतकालीन श्रीकृष्ण की पत्थर की एक मूर्ति मिली। जिसमें श्रीकृष्ण हाथ में बांसुरी लिए खड़े हैं। वहीं गुफा के अंदर स्थापित किया हुआ शिवलिंग भी मिला है। उसके बाद स्वामी शंकर महाराज ने जोगड़ गांव आश्रम के विपुल स्वामी के साथ मिलकर इस गुफा को विकसित करने का बीड़ा उठाया।

Lord Krishna Idol of Mahabharata found in natural cave of Gyanja village Uttarkashi Uttarakhand Watch Photos
श्रीकृष्ण की मूर्ति मिली - फोटो : amar ujala

दोनों साधुओं ने गुफा तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां सहित गुफा के मुख को चौड़ा कर वहां पर गेट निर्माण भी किया। वहीं गुफा के अंदर सोलर लाइट भी लगाई गई है। स्वामी विपुल ने बताया कि पुराणों में उल्लेख है कि यह महाभारत काल में महातपा ऋषि की तपस्थली रही थी।

Lord Krishna Idol of Mahabharata found in natural cave of Gyanja village Uttarkashi Uttarakhand Watch Photos
प्राकृतिक गुफा - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र पंचायत सदस्य तनुजा नेगी ने कहा कि यह गुफा पंचकोसी यात्रा के मुख्य पड़ाव पर स्थित है। इस संबध में उन्होंने पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन से गुफा के संरक्षण की मांग की है। जिससे कि यह पर्यटन का नया केंद्र बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Krishna Idol of Mahabharata found in natural cave of Gyanja village Uttarkashi Uttarakhand Watch Photos
प्राकृतिक गुफा - फोटो : amar ujala

क्योंकि यह जनपद मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर स्थित है। वहीं उन्होंने गुफा में मिली मूर्ति का पुरातत्व विभाग से संरक्षण की मांग भी की है।

ये भी पढ़ें...Rudrapur Crime: घर में सो रहे परिवार पर हमला, पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या, बुजुर्ग पर भी किए चाकू से वार

 

विज्ञापन
Lord Krishna Idol of Mahabharata found in natural cave of Gyanja village Uttarkashi Uttarakhand Watch Photos
प्राकृतिक गुफा - फोटो : amar ujala

जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि जिले में केव टूरिज्म के लिए गुफाओं की एक साइट तैयार की जा रही है। जिसमें इस गुफा को भी शामिल किया जाएगा। वहीं गुफा का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed