फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम का सितम: बर्फबारी से केदारनाथ में माइनस आठ डिग्री पहुंचा पारा, गंगोत्री में जमने लगा नदी-नालों का जल

Thu, 09 Nov 2023 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Nov 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather temperature reaches minus 8 degrees in Kedarnath water starts freezing in Gangotri
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में लगातार दूसरे दिन जमकर बर्फबारी हुई। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, गंगोत्री धाम में भी नदी नालों का जल जमने लगा है। केदारनाथ धाम में कई जगहों पर तीन से पांच इंच तक बर्फ जमा हो चुकी है, जिस कारण यात्रियों व धाम में यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



बुधवार को हुई बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार सुबह धाम में मौसम साफ था। दिन चढ़ने के साथ यहां तेज धूप खिल गई थी, जिससे यात्रियों को शीतलहर से राहत मिली। दोपहर तक मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन दोपहर 1:15 बजे से अचानक घने बादल छा गए और तेज बर्फबारी होने लगी। करीब तीन घंटे तक धाम में बर्फबारी होती रही।

VIDEO : केदारनाथ में बर्फबारी...फुहारों के बीच धाम में चरम पर भक्तों का उत्साह, दिखा खूबसूरत नजारा

Uttarakhand Weather temperature reaches minus 8 degrees in Kedarnath water starts freezing in Gangotri
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग से लेकर अन्य स्थानों पर तीन से पांच इंच तक बर्फ जमा हो गई थी। केदारनाथ में मौजूद तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी ने बताया कि बर्फबारी से संपूर्ण केदारपुरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोपहर को बाल भोग के समय जब मंदिर के कपाट बंद हुए उस वक्त यहां सन्नाटा पसर गया। चार बजे जब पुन: कपाट खुले तब हल्की बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

Uttarakhand Weather temperature reaches minus 8 degrees in Kedarnath water starts freezing in Gangotri
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बीकेटीसी के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम माइनस आठ डिग्री रहा। बता दे कि बीते बुधवार को भी केदारनाथ में तेज बर्फबारी हुई थी। धाम में खराब मौसम के कारण पुनर्निर्माण कार्य भी व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather temperature reaches minus 8 degrees in Kedarnath water starts freezing in Gangotri
गंगोत्री में जमा जल - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने में अभी पांच दिन का समय शेष है, लेकिन धाम में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि धाम में भागीरथी (गंगा) नदी का जल और नलों का पानी जमने लग गया है। रात का तापमान माइनस 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather temperature reaches minus 8 degrees in Kedarnath water starts freezing in Gangotri
गंगोत्री में जम गया पानी - फोटो : अमर उजाला

शीतकाल के लिए 14 नवंबर को धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। धाम में दिन में जहां अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है वहीं रात को माइनस 6 से 7 डिग्री तक लुढ़क रहा है। इससे घाट के किनारों पर जमा पानी जमने लगा है। वहीं नलों से आने वाला पानी भी जम गया है। तीर्थपुरोहित रजत सेमवाल, राजेश सेमवाल ने बताया कि दोपहर में थोड़ी धूप निकलने से कुछ राहत मिलती है, लेकिन शाम होते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed