{"_id":"654ce146ab76b5649903dd77","slug":"robbery-in-dehradun-four-miscreants-came-posing-as-customers-looted-20-crore-rupees-jewellery-at-gunpoint-2023-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून में डकैती: ग्राहकों की तरह आए...फिर इत्मिनान से गन प्वाइंट पर लूटे 20 करोड़ के गहने, ऐसे हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में डकैती: ग्राहकों की तरह आए...फिर इत्मिनान से गन प्वाइंट पर लूटे 20 करोड़ के गहने, ऐसे हुए फरार
देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर हाई अलर्ट और चप्पे-चप्पे पर पुलिस के पहरे के बीच बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने वीआईपी राजपुर रोड पर पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के पास रिलायंस ज्वेल्स के शोरूम में दिनदहाड़े 20 करोड़ की डकैती डाल दी।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.20 बजे कर्मचारियों ने शोरूम खोला था। कर्मचारी वहां काउंटर पर जेवरात सजा ही रहे थे, मौके पर पहले से चार ग्राहक थे। करीब 10.25 बजे चार युवक अंदर घुसे। कर्मचारियों को लगा कि ये भी ग्राहक हैं, उन्होंने नमस्कार किया।
गार्ड हयात सिंह गेट के पास काउंटर पर रजिस्टर में कुछ लिख रहे थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी से पिस्तौल सटा दी और दूसरे ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर चुप रहने को कहा।
2 of 6
शोरूम में लूट।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद दो बदमाशों ने तीन महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी के हाथ प्लास्टिक केबल टाइ (बांधने के लिए लॉक वाली बेल्ट नुमा तार) से बांध दिए। सभी को रिसेप्शन काउंटर के पास नीचे बैठा दिया। इसी बीच दो बदमाशों ने वहां से जेवरात समेटने शुरू कर दिए। तीनों महिला कर्मचारियों को उन्होंने पिस्तौल दिखाई और जल्दी-जल्दी जेवरात निकालने को कहा।
3 of 6
देहरादून में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
घबराई कर्मचारियों ने अलमारियों से जेवरात काउंटर पर रखने शुरू कर दिए। एक बदमाश ने इन्हें बैग में भरना शुरू किया। इसी बीच एक बदमाश ने हाथ बंधे सभी कर्मचारियों को शोरूम की रसोई में बंद कर दिया। एक बदमाश बाहर खड़ा शोरूम के आसपास की हरकतों पर नजर रख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शोरूम में लूट।
- फोटो : amar ujala
तकरीबन 25 मिनट बाद बदमाशों ने वहां लूटपाट की और सारे जेवरात बैग में भरकर भाग निकले। इसके बाद महिला कर्मियों ने गार्ड और अन्य कर्मचारियों को रसोई से बाहर निकाला और मैनेजर व पुलिस को सूचना दी। 11.20 बजे पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
5 of 6
डकैती
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार कर्मचारियों ने बताया है कि चार बदमाश अंदर दाखिल हुए थे। इनमें से दो के हाथ में हथियार थे। सभी ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था। एक का मास्क में से आधा चेहरा भी दिख रहा था। इसी का सीसीटीवी फुटेज में भी फोटो आया है। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बदमाश आए थे। इनमें से एक ने अपने हाथ में हेलमेट भी पकड़ा हुआ था। बदमाशों ने शोरूम के अंदर किसी से मारपीट नहीं की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।