फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में बारिश का कहर: पहाड़ से मैदान तक बरसी आफत, कई लोग बहे, भवन हुए ध्वस्त, तबाही बयां करती तस्वीरें

Tue, 08 Aug 2023 02:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Aug 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today Heavy Rainfall disaster many people washed away and house Collapse
उत्तराखंड में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। बारिश पहाड़ से मैदान तक कहर बरपा रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग और कोटद्वार में भूस्खलन के कारण भवन ध्वस्त हो गए । नैनीताल और ऋषिकेश में दो लोग उफनाए बरसाती नदी नालों में बह गए।  


वहीं, आज राजधानी दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Nainital: भारी बारिश के बाद उफान पर आया शेर नाला, तेज बहाव में गोलापुर का ग्रामीण बहा, दर्जनों वाहन फंसे

उधर, प्रदेश में 210 सड़कें बंद हैं। बंद सड़कों में 13 मुख्य जिला मार्ग, आठ जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 90 ग्रामीण सड़कें और 95 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। सड़कों को खोलने के काम में सोमवार को 185 जेसीबी मशीनों को लगाया गया। 

Uttarakhand Weather News Today Heavy Rainfall disaster many people washed away and house Collapse
गौरीकुंड हाईवे पर होटल जमींदोज - फोटो : अमर उजाला

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते हाईवे पर रामपुर में होटल जमींदोज हो गया। वहीं, अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग के बीच हाइवे कई जगह पर बाधित है। बताया जा रहा है कि यह होटल शहर का सबसे पुराना होटल था। इसे पहले भी खाली कराया जा चुका था। 

Uttarakhand Weather News Today Heavy Rainfall disaster many people washed away and house Collapse
बदरीनाथ हाईवे पर सड़क का आधा हिस्सा ढहा - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में भारी भूस्खलन हो गया। जिससे यहां सड़क का आधा हिस्सा ढह गया। इसके चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है। उधर, व्यासी के समीप अटाली  गंगा में मलबा आने से हाईवे सोमवार से अवरुद्ध चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today Heavy Rainfall disaster many people washed away and house Collapse
नैनीता में उफान पर आया शेर नाला - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में सोमवार देर रात भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण चोरगलिया में शेर नाला अचानक उफान पर आ गया। इस दौरान एक ग्रामीण नाले के तेज बहाव में बह गया। वहीं, बहाव तेज होने के कारण नाले के दोनों तरफ वाहनों की कतार भी लग गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today Heavy Rainfall disaster many people washed away and house Collapse
युवक की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में देर रात भारी बारिश के बाद बरसाती नाला उफान पर आ गया। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने युवक का शव शिवपुरी से बरामद किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed