{"_id":"64d1ef2f67cffe308b07968a","slug":"nainital-news-sher-nala-overflow-after-heavy-rains-village-washed-away-vehicles-stuck-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nainital: भारी बारिश के बाद उफान पर आया शेर नाला, तेज बहाव में गोलापुर का ग्रामीण बहा, दर्जनों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: भारी बारिश के बाद उफान पर आया शेर नाला, तेज बहाव में गोलापुर का ग्रामीण बहा, दर्जनों वाहन फंसे
Tue, 08 Aug 2023 01:05 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:05 PM IST
सार
Nainital News: देर रात नाला उफान पर था। इस दौरान त्रिलोक सिंह अपने छोटे हाथी वाहन को शेर नाला के बीच से दूसरी तरफ ले जाने लगा। इसी कोशिश में वाहन नाले के बीच में ही बंद हो गया।
विज्ञापन
नैनीताल में उफान पर आया शेर नाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल में सोमवार देर रात भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण चोरगलिया में शेर नाला अचानक उफान पर आ गया। इस दौरान एक ग्रामीण नाले के तेज बहाव में बह गया। वहीं, बहाव तेज होने के कारण नाले के दोनों तरफ वाहनों की कतार भी लग गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देर रात नाला उफान पर था। इस दौरान गोलापुर त्रिलोकपुर दानी निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र स्व. शिव सिंह अपने छोटे हाथी वाहन को शेर नाला के बीच से दूसरी तरफ ले जाने लगा। इसी कोशिश में वाहन नाले के बीच में ही बंद हो गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन, रामपुर में होटल हुआ जमींदोज, कई जगह रास्ते बंद
विज्ञापन
Trending Videos
वाहन में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति त्रिलोक सिंह नाले में गिर गया और बह गया। वहीं, दूसरी तरफ उसका दूसरा साथी किसी तरह बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी। सुबह थाना अध्यक्ष भगवान सिंह मैहर के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम में ग्रामीण की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।