फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः मार्च के महीने में ऊंची चोटियों पर हुई भारी बर्फबारी, तस्वीरों में देखें बर्फ से ढकीं वादियां

Mon, 08 Mar 2021 03:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Mar 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : snowfall in uttarakhand hilly areas photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम ने एक बार फिर करवट ली और उत्तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। जहां सोमवार की सुबह तक मैदानी इलाकों में बारिश होती रही तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं राजधानी देहरादून में रविवार देर रात तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। बारिश सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। जिसके बाद राजधानी में बादल छा गए और हल्की धूप निकल आई। चमोली जिले में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह आठ बजे रुकी। औली सहित चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। श्रीनगर में सोमवार की सुबह तेज बारिश हुई। रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों सहित गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई है। पिथौरागढ़ में मुनस्यारी के खलिया भुजानी पर अच्छी बर्फबारी हुई है। यहां सोमवार को सैलानी बर्फबारी का मजा लेते दिखे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 



देखें...  उत्तराखंड: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, दिखा जन्नत सा नजारा, तस्वीरें...

Uttarakhand Weather Forecast Today Update : snowfall in uttarakhand hilly areas photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं ओलावृष्टि के साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं, देहरादून समेत कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
 
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : snowfall in uttarakhand hilly areas photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम का मिजाज शनिवार रात से ही बिगड़ गया था। आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी भी हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : snowfall in uttarakhand hilly areas photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, रविवार को दिन में सूरज के निकलने और छिपने का सिलसिला जारी रहा। मौसम के अचानक करवट लेने की वजह से जहां दिन में कई बार आसमान से बादल नदारद हो गए और चटक धूप निकली।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : snowfall in uttarakhand hilly areas photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, थोड़ी देर बाद दोबारा बादल छा गए। मौसम के अचानक करवट लेने और बिगड़ते मिजाज के चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed