फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather News: हाड़ कंपाती सर्दी और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, जानें कहां कैसा है मौसम का हाल

Mon, 09 Jan 2023 10:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Jan 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News People upset due to fog and cold winds throughout  day read more updates in hindi
बादल छाए - फोटो : अमर उजाला

कोहरा छाए रहने और सर्द हवाएं चलने से लोग परेशान हैं। सुबह सड़कों पर घना कोहरा छा रहा है तो दिनभर धूप नहीं निकलने से लोग दिन में भी अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की कर रहे हैं। प्रदेश के कई  ज्यादातर हिस्सों में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ जगहों पर हल्की धूप निकली है, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पा रही है। 



कोहरे के कारण सुबह की सैर करने वाले लोग बाहर नहीं निकले। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कम हुआ लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। सर्द हवा और गलन के चलते लोग दिन भर बेहाल रहे। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने सड़कों और घरों पर अलाव का सहारा लिया। बढ़ती सर्दी के चलते न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है।

इन जिलों में ऐसा है मौसम का हाल

  • पिथौरागढ़ में हल्के बादल हल्की धूप। 
  • अल्मोड़ा में चटख धूप खिलने से राहत ।
  • रुद्रपुर में छाया कोहरा। 
  • रामनगर में धूप खिली। 
  • लोहाघाट में धूप खिली।
  •  मसूरी में हल्के बादल छाए।
  • यमुनोत्री धाम सहित बड़कोट तहसील क्षेत्र में में बादल छाए।  
  • जोशीमठ मे भी छाए हुए हैं बादल।  
  • नई टिहरी में धूप खिली। 
  • विकासनगर में हुआ मौसम साफ, निकली धूप।
Uttarakhand Weather News People upset due to fog and cold winds throughout  day read more updates in hindi
उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में छाया है कोहरा - फोटो : अमर उजाला

हाड़ कंपाती सर्दी का असर अब बाजारों और अन्य कामकाज पर भी दिखने लगा है।

 

Uttarakhand Weather News People upset due to fog and cold winds throughout  day read more updates in hindi
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

लोग अब बाजार में जरूरी सामान के लिए ही पहुंच रहे हैं। शाम होते ही कोहरा बढ़ने से सर्दी बढ़ जाती है। इससे बाजार में शाम सात बजे ही सन्नाटा पसरना शुरू हो जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News People upset due to fog and cold winds throughout  day read more updates in hindi
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में रविवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है।

 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News People upset due to fog and cold winds throughout  day read more updates in hindi
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

अभी बारिश की संभावना कम है इसलिए मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सहायक कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस समय किसान अपनी जरूरत के हिसाब से गेहूं की फसल पर कीटनाशक  का छिड़काव कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed