फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: आफत बनकर बरस रही बारिश, नैनीताल में भूस्खलन, नदी-नालों का दिखा रौद्र रूप, तस्वीरें

Thu, 06 Jul 2023 01:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी(नैनीताल)/हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी(नैनीताल)/हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Jul 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Landslide in Nainital river drain overflowing due to heavy rains roads sunk Watch Photos
नैनीताल में भूस्खलन - फोटो : amar ujala

प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। नदी-नालों का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है, वहीं कई जगह सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के भौर्या मोड़ के पास थुवा की पहाड़ी से भूस्खलन होने से सड़क पर पत्थर और बोल्डर आने यातायात ठप हो गया। इधर भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी उफान पर आने से पानी आबादी क्षेत्र में घुस गया। 



बुधवार से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बृहस्पतिवार को धारी-पोखराड़ मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। मार्ग के बंद होने से ग्रामीणों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि धारी-पोखराड़ मार्ग पर मलबा आने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। उन्होंने कहा वाहनों को कसियालेख-भटेलिया मार्ग और पोखराड़ इंटर कॉलेज के मार्ग होते हुए पदमपुरी से भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मलबे को हटाने के लिए लोनिवि की जेसीबी बुलाई गई है।

Uttarakhand Weather Landslide in Nainital river drain overflowing due to heavy rains roads sunk Watch Photos
भारी बारिश से नदी नाले उफान पर - फोटो : amar ujala

हरिद्वार में बारिश से कनखल के लाटोवाली में एक जर्जर मकान की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। मलबे की चपेट में आई बाहर खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

Uttarakhand Weather Landslide in Nainital river drain overflowing due to heavy rains roads sunk Watch Photos
बारिश से सड़कें धवस्त - फोटो : amar ujala

बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिलाधिकारी की ओर से गठित प्रशासन की टीम बारिश से हुए नुकसान की जानकारी जुटाने के साथ मौका मुआयना भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Landslide in Nainital river drain overflowing due to heavy rains roads sunk Watch Photos
हरिद्वार में गाड़ी के ऊपर गिरा मलबा - फोटो : amar ujala

चमोली के छिनका में बदरीनाथ हाईवे बाधित होने से लंबा जाम लग गया। यहां पहाड़ी से मलबा आने के हाईवे अवरुद्ध है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बदरीनाथ हाईवे पर पत्थरों की बौछार, शिक्षिका घायल, गंगोत्री में फंसे कांवड़ियों के वाहन

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Landslide in Nainital river drain overflowing due to heavy rains roads sunk Watch Photos
गाड़ी पर गिरा मलबा - फोटो : amar ujala

उधर, कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर कई स्थानों पर मलबा आने का सिलसिला जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed