फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरकाशी में भारी बारिश-ओलावृष्टि: गदेरे उफनाए, यमुनोत्री हाईवे पर आया मलबा, जाम में फंसे सैकड़ों श्रद्धालु

Wed, 21 May 2025 08:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 May 2025 08:31 PM IST
सार

वरुणाघाटी में हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हुआ। इसके साथ ही भेड़ा नाले के उफान पर आने के कारण ज्ञानूस-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग बार भेड़ा गदेरा उफान पर आने के कारण सड़क करीब दो घंटे बंद रही।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rainfall and hailstorm in Uttarkashi debris fell on Yamunotri highway
उत्तरकाशी में बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी जनपद में दोपहर बाद हुई बारिश के कारण जनपद मुख्यालय से लेकर बड़कोट तक गदेरों के उफान पर आने के कारण कई जगह दुकानों और खेतों में मलबा घुस गया है। वहीं दूसरी ओर ओलावृष्टि के कारण ग्रामीणों की गेहूं और अन्य नकदी फसलों को भी नुकसान हुआ है। यमुनोत्री हाईवे पर दोबाटा पुल के समीप मलबा आने से सड़क पर करीब आधे घंटे तक आवाजाही बंद रही।

जनपद मुख्यालय सहित बड़कोट और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नगर क्षेत्र में बारिश के कारण माल रोड सहित कलेक्ट्रेट कॉलोनी में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना

Uttarakhand Weather Heavy rainfall and hailstorm in Uttarkashi debris fell on Yamunotri highway
उत्तरकाशी में बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला

वहीं वरुणाघाटी में हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हुआ। इसके साथ ही भेड़ा नाले के उफान पर आने के कारण ज्ञानूस-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग बार भेड़ा गदेरा उफान पर आने के कारण सड़क करीब दो घंटे बंद रही।

Uttarakhand Weather Heavy rainfall and hailstorm in Uttarkashi debris fell on Yamunotri highway
उत्तरकाशी में बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी ओर, नाले के कारण बसूंगा गांव में खेती को भी नुकसान हुआ। साथ ही बड़कोट में पोल गांव और दोबाटा के समीप नाला उफान पर आने के कारण यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से सड़क करीब आधे घंटे बंद रही। वहीं दुकानों का सामान बहने के कारण स्थानीय लोगों को नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rainfall and hailstorm in Uttarkashi debris fell on Yamunotri highway
उत्तरकाशी में बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय निवासी वंदना रावत ने बताया कि अस्थायी दुकानों से सामान बह गया था। वहीं मलबा आने पर लोगों ने भागकर जान बचाई। इससे सड़क करीब आधे घंटे बंद रही।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rainfall and hailstorm in Uttarkashi debris fell on Yamunotri highway
उत्तरकाशी में बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला

साथ ही जनपद मुख्यालय के समीप बड़ेथी में भी नाले में मलबा एक घर में घुस गया। वहीं अस्सी गंगा घाटी में ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed