{"_id":"682d50a9aacecc8a8c0be326","slug":"uttarakhand-weather-news-today-possibility-of-light-rain-with-strong-winds-in-mountainous-areas-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना
Wed, 21 May 2025 09:36 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 21 May 2025 09:36 AM IST
सार
मौसम को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से मई में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 24 मई तक प्रदेश के मौसम में इस तरह के ही बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बदलते मौसम का सिलसिला आज बुधवार भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
इसके लिए केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से मई में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 मई तक प्रदेश के मौसम में इस तरह के ही बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: विजिलेंस और सीबीआई के बाद पूर्व डीएफओ किशनचंद पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप
विज्ञापन
जहां पर्वतीय इलाकों में तेज हवाएं और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश परेशान कर सकती है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री ही ज्यादा रहेगा।