{"_id":"61ce8ded7247016ab3182502","slug":"uttarakhand-weather-frost-increased-in-mussoorie-it-is-difficult-for-vehicles-to-move-on-roads-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मसूरी में बर्फ की तरह पड़ रहा पाला, बढ़ी मुश्किलें, सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मसूरी में बर्फ की तरह पड़ रहा पाला, बढ़ी मुश्किलें, सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फ की तरह पाला पड़ रहा है। जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुबह पाले पर वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा। पाले से पर्यटक स्थल कंपनी गार्डन की झील जम गई।
शहर में रात को जमकर पाला पड़ रहा है। रात खुलने पर सुबह मसूरी का अधिकांश हिस्सा पाला से सफेद दिखाई देने लगता है। कंपनी गार्डन झील संचालक सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पाले से कंपनी गार्डन की झील जम जाती है।
सुबह पाले को तोड़कर झील में बोट संचालन किया जाता है। पाले के कारण कंपनी गार्डन के फूल भी नष्ट हो गए हैं। वहीं बुरांशखंडा निवासी सुरेश कोहली ने बताया कि क्षेत्र में पाले से खेत खलिहान, सड़क सब बर्फ की तरह सफेद दिखाई दे रहे हैं। बताया कि सुबह के समय सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में कंपनी गार्डन, कैंपटी रोड, बुरांशखंडा सहित कई क्षेत्रों में पाले से घरों में पानी भी जम रहा है। जिससे लोगों को सुबह समय पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि मसूरी में जिन स्थानों पर पाला पड़ रहा है। उन स्थानों पर चूने का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार को पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाये रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, लगभग सभी क्षेत्रों में बहुत अधिक ठंडक बनी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सुबह और शाम को पाले और कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण ठंड बहुत अधिक बढ़ रही है। इसके अलावा पहाड़ में कई क्षेत्रों में पाला गिरने का भी अनुमान जताया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।