प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी में आयोजित अपनी जनसभा के दौरान विपक्ष के किसी भी नेता का नाम नहीं लिया। उन्होंने बिना नाम लिए ही निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन में विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, किसान, महिलाएं, पूर्व सैनिक, बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन, ऑल वेदर रोड और पलायन का जिक्र किया।
PM Modi Rally: प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा मैदान, लौटाए गए लोग, तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में उत्तराखंड को 17500 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात दी। हल्द्वानी में प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा था। वहीं पीएम मोदी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। मैदान लोगों से भर गया। एमबी इंटर कॉलेज के बाहर से ही लोगों की भीड़ प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए मौजूद रही।
PM Modi Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने हल्द्वानी में फूंका चुनाव बिगुल, कहा- यह दशक उत्तराखंड का है
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पर्यटन को उत्तराखंड के विकास के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट को जब सुविधा मिलेगी तभी वह आएगा। आज जो विकास की परियोजनाओं की घोषणा हो रही है। इससे पर्यटक और पर्यटन में बढ़ाेतरी होगी। जिससे राज्य को राजस्व व युवाओं को रोजगार मिलेगा।
2 of 6
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : एएनआई
मोदी ने अपने संबोधन में कहा की प्रदेश का इंफ्रास्ट्रकचर मजबूत होने से युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा। हम आसान लोन दिलवा रहे हैं। अब पहाड़ से मैदान तक युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। अब पहाड़ का पानी और जवानी दोनों ही प्रदेश के काम आएंगी।
3 of 6
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
उत्तराखंड देश की सेना को सपूत देने वाला राज्य है। इसने कुमाऊं रेजीमेंट जैसे वीर गौरवशाली रेजीमेंट दिया। विपक्ष ने हमेशा सेना का अपमान किया है। इससे सेना, देश व प्रदेश का मनोबल टूटा है। हमने ऐसा नहीं होने दिया। हमने वन रैंक वन पेंशन लागू की है।
4 of 6
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री ने कुमाऊं को सेटेलाइट एम्स के साथ ही पिथौरागढ़ में जगजीवन राम अस्पताल की घोषणा की। कहा कि निर्माणाधीन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को भी तेजी से पूरा किया जाएगा। इससे पहाड़ से लेकर मैदान के लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगी।
5 of 6
जनसभा में प्रधानमंत्री
- फोटो : एएनआई
कहा कि पिछली सरकारें प्रदेश का विकास नहीं चाहती थीं, उन्होंने सिर्फ अपना विकास किया। लेकिन डबल इंजन की सरकार अब उत्तराखंड का विकास कर रही है। पिछली सरकारें योजनाओं को शिलान्यास करके भूल जाती थीं। जिस लखवाड़ परियोजना के लिए आज वह आए हैं वह 1976 में शुरू हुई थी। आज चार दशक पूरे होने को हैं लेकिन यह योजना पूरी नहीं हुई है। उनका सारा समय पुरानी योजनाओं को पूरा करने में लग रहा है।