फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update IMD Orange Alert for Snowfall and Rainfall for next few days

Uttarakhand Weather: बदला मौसम, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, चकराता में सीजन का पहला हिमपात

Wed, 31 Jan 2024 09:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jan 2024 09:23 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में कहीं-कहीं तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update IMD Orange Alert for Snowfall and Rainfall for next few days
यमुनोत्री धाम परिसर में बर्फबारी - फोटो : बड़कोट, उत्तरकाशी, अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज से मौसम फिर बदल गया है। तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश। वहीं, मैदानी इलाकों में कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी से बागवानों ने भी राहत की सांस ली। अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन


वहीं, आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बुधवार से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


VIDEO : पहाड़ों की रानी मसूरी में बदला मौसम, शाम होते ही छाया घना कोहरा, ठंड बढ़ने से अलाव तापते दिखे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
https://www.amarujala.com/photo-gallery/dehradun/uttarakhand-weather-first-snowfall-of-season-in-chakrata-tourists-danced-amidst-snow-showers-see-photos-2024-01-31
Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed