तीन महीने से वीरान पड़े सरोवर नगरी नैनीताल के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आवाजाही के साथ ही होटल, होम स्टे, नाव संचालकों के चेहरों पर रौनक लौटने लगी है। पर्यटन कारोबारियों को धीरे-धीरे कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
बता दें कि कोरोना कर्फ्यू के चलते नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर और रामगढ़ के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आवाजाही बंद होने से पर्यटन कारोबार से जुड़े छोटे-बड़े कारोबारी बेरोजगार हो गए थे।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 118 नए संक्रमित, तीन की मौत, 250 मरीज हुए ठीक
साथ ही कारोबारियों को बैंक की किस्त, टैक्स, बिजली, पानी के बिल देने सहित घर का खर्चा चलाने में परेशानियां हो रही थीं। अब कोरोना का संक्रमण कम होने के साथ दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब सहित अन्य राज्यों के सैलानी पर्वतीय क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों में आने लगे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों को राहत मिलने लगी है।
हालांकि बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट के अनिवार्य रूप से लाने के चलते सैलानियों की पूर्ण रूप से आवाजाही नहीं हो पा रही है। इससे परेशान कारोबारियों ने सरकार से सैलानियों को बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के उत्तराखंड में आने की अनुमति देने की मांग की है।
2 of 6
नैनीताल पहुंचे पर्यटकों के वाहन
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही होटलों में बुकिंग शुरू हो गई है। कारोबारियों के अनुसार, सैलानी पिकनिक स्पॉट पर पहुंचने के बाद ही बुकिंग करा रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग कुछेक सैलानी ही करा रहे हैं।
3 of 6
नैनीताल में पार्किंग फुल
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना की दूसरी लहर मंद पड़ने के बाद भले ही पर्यटन कारोबार फिर से चल निकला है लेकिन कारोबारी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी आशंकित हैं। होटल व्यवसायी महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह और सुरेंद्र कुमार का कहना है कि भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में यदि तीसरी लहर शुरू हुई तो फिर कारोबार का क्या होगा।
4 of 6
नैनीताल पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सैलानियों की आवाजाही होने से पर्यटन कारोबार में थोड़ा राहत मिली है, लेकिन आरटीपीसीआर रिपोर्ट की वजह से अभी सैलानियों की आवाजाही पूर्ण रूप से नहीं हो पा रही है। इसके लिए सरकार को जल्द कुछ फैसला करना चाहिए।
-विजय कुमार झा, जीएम, पाइन क्रिस्ट होटल भीमताल।
5 of 6
नैनीताल पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
तीन माह बाद धीरे-धीरे सैलानी पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए आ रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं सरकार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता को खत्म करना चाहिए।
-रमन बिष्ट, संचालक लीला पैलेस रिजॉर्ट भीमताल।