फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह जिंदगियां हुईं खत्म: इलाज कराने जा रहे थे, नदी में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, इधर-उधर बिखरे शव, तस्वीरें

Wed, 21 Feb 2024 08:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनबाग (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनबाग (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Feb 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Tehri Big Accident car Fell into Ditch six people died Dead Bodies Covered Photos
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार देर रात को उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून जा रही एक कार अगलाड़ पुल के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी किनारे गिर गई। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक गर्भवती समेत एक ही परिवार के तीन लोगों सहित छह की मौके पर ही मौत हो गई है।


 

बीती रात से कार सवारों से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मोबाइल की लोकेशन पर बुधवार शाम करीब चार बजे घटना का पता चल पाया। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी नैनबाग भेजा गया।

Uttarakhand: टिहरी में बड़ा हादसा, उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

Trending Videos
Uttarakhand Tehri Big Accident car Fell into Ditch six people died Dead Bodies Covered Photos
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार रात को मोरी से बीमार युवक राजपाल को इलाज के लिए देहरादून जा रही एक कार रात करीब एक बजे अगलाड़ पुल से एक किमी पहले नैनबाग की तरफ दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिर गई, जिससे कार में सवार बीमार युवक सहित छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। देर रात की घटना होने के कारण किसी को दुर्घटना का पता नहीं चल पाया।

Uttarakhand Tehri Big Accident car Fell into Ditch six people died Dead Bodies Covered Photos
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह जब परिजनों का कार सवारों से संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने पूर्वाह्न करीब 11 बजे कैंपटी थाना पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने कार सवारों के मोबाइल लोकेशन से सर्च अभियान चलाया। शाम करीब चार बजे कार दुर्घटना का पता चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Tehri Big Accident car Fell into Ditch six people died Dead Bodies Covered Photos
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

नैनबाग तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि कार अगलाड़ पुल से पहले यमुना नदी किनारे क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी। जब तक पुलिस, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। जिसमें पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Tehri Big Accident car Fell into Ditch six people died Dead Bodies Covered Photos
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि कार दुर्घटना में प्रताप (30) व राजपाल (28) पुत्र श्याम सुख, जसीला (25) पत्नी राजपाल, वीरेंद्र (28) पुत्र प्रेमलाल, वाहन चालक विनोद (35) पुत्र शेरिया सभी निवासी ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी और मुन्ना (38) पुत्र रूप दास निवासी ग्राम देवती मोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed