{"_id":"65d5ee57bc02fe271e084cd9","slug":"uttarakhand-accident-news-car-fell-into-ditch-in-tehri-during-going-to-dehradun-six-people-died-2024-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: टिहरी में बड़ा हादसा, उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार नदी में गिरी, गर्भवती समेत छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: टिहरी में बड़ा हादसा, उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार नदी में गिरी, गर्भवती समेत छह लोगों की मौत
Wed, 21 Feb 2024 06:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनबाग (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनबाग (टिहरी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 21 Feb 2024 06:08 PM IST
सार
Uttarakhand Accident News: घटना बीती रात की है। पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा हादसा हो गया। उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास नदी में गिर गई। हादसे में गर्भवती समेत छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे।
विज्ञापन
PHOTOS: अभी भी जगह-जगह दिख रहे हल्द्वानी हिंसा के जख्म, अधिकतर घरों में लटके ताले; तस्वीरों में देखें हालात
विज्ञापन
लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला। तहसीलदार ने बताया कि शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम पीएचसी नैनबाग भेजा गया है।
Trending Videos
मृतकों के नाम
- प्रताप(30) पुत्र श्याम सुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
- राजपाल(20) पुत्र श्यामसुख, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
- जसीला(25) पत्नी राजपाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
- विरेन्द्र(28) पुत्र प्रेमलाल, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
- विनोद(35) पुत्र शेरिया, ग्राम मौताड़ मोरी, उत्तरकाशी
- मुन्ना(38) पुत्र रूपदास, ग्राम देवती मोरी, उत्तरकाशी
क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा होती तो बच जातीं जसीला
बीमार राजपाल को भर्ती कराने के लिए जब देहरादून ले जाने की बात हुई तो उनकी गर्भवती पत्नी जसीला ने भी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए साथ चलने की बात कही। हादसे में जसीला की भी मौत हो गई। अगर क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था होती तो जसीला की जान बच जाती।
