फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में बर्फबारी: बदरीनाथ-केदारनाथ में जमी तीन फीट ताजी बर्फ, वादियों ने ओढ़ी सफेद चादर, देखें तस्वीरें

Wed, 21 Feb 2024 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ /रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ /रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Feb 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall Continues in Badrinath and Kedarnath for Three days Three Feet Snow Freeze
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहा। बदरीनाथ-केदारनाथ में तीसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। दोनों धामों में जहां तीन फीट ताजी बर्फ जम चुकी है वहीं धामों की पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ी हुई है।

Snowfall: चकराता में सीजन की तीसरी बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरें

तीन दिनों से चमोली जिले का मौसम बदला हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती घाटी, फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, निजमुला घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों बुग्याल सहित अन्य जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

Uttarakhand Weather Snowfall Continues in Badrinath and Kedarnath for Three days Three Feet Snow Freeze
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम में तो तीन दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। धाम में इस समय आईटीबीपी, पुलिस व बीकेटीसी के कर्मचारी ही मौजूद हैं। वहीं गोपेश्वर, नंदानगर, पीपलकोटी, जोशीमठ सहित आसपास के क्षेत्रों में देर शाम बारिश हुई।

Uttarakhand Weather Snowfall Continues in Badrinath and Kedarnath for Three days Three Feet Snow Freeze
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

नंदानगर के ऊंचाई वाले क्षेत्र सुतोल, कनोल, पर्यटन ग्राम रामणी, पडेरगांव, घूनी आदि गांवों में हल्की बर्फबारी हुई। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी और झींझी गांव में भी हल्की बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall Continues in Badrinath and Kedarnath for Three days Three Feet Snow Freeze
तुंगनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं तीन दिनों से केदारनाथ में अच्छी बर्फबारी हुई और तीन फीट तक ताजी बर्फ जमी। अभी धाम में करीब छह फीट तक बर्फ है। वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, चंद्रशिला सहित अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर भी बर्फ गिरी। वहीं निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall Continues in Badrinath and Kedarnath for Three days Three Feet Snow Freeze
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी के कारण हनुमान चट्टी से आगे बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया। वहीं मंडल चोपता हाईवे मंगलवार शाम खोल दिया गया था, लेकिन रात को फिर बर्फबारी होने से बंद हो गया है। वहीं जोशीमठ-मलारी हाईवे मलारी से आगे बंद है जिससे सेना के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed