फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड रजत जयंती: सदन में छाई पहाड़ी टोपी, पिछौड़ा और नथ, राष्ट्रपति के संबोधन से यादगार बना दिन, तस्वीरें

Mon, 03 Nov 2025 03:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Nov 2025 03:18 PM IST
सार

उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित विधानसभा का विशेष सत्र पारंपरिक रंग में निखर आया। राष्ट्रपति का भाषण, पारंपरिक पोशाकें और 25 वर्षों की विकास यात्रा, सदन की हर झलक ने इस दिन को यादगार बनाया।

विज्ञापन
Uttarakhand silver Jubilee Traditional glimpses Pahadi cap Ramman seen in Legislative Assembly special session
पहाड़ी टोपी पहने सदन में नजर आए नेता विधायक - फोटो : सूचना

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज शुरू हुआ। इस दौरान विधानसभा सदन में जो झलकियां दिखाई दीं वो अपने आप अलग थीं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी से लेकर कई नेता, विधायक पारंपरिक वेशभूषा नजर आए। पहाड़ी टोपी, पिछौड़ा और पारंपरिक नथ ने पूरी तरह माहौल को पारंपरिक रंग में रंग दिया। राष्ट्रपति को रम्माण कला पर आधारित स्मृति चिह्न भेंट किया। मुख्यमंत्री धामी सहित भाजपा के सभी नेता, विधायक पारंपरिक टोपी पहने दिखे।



उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने सदन को संबोधित किया। उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में यह दूसरा ऐसा अवसर रहा जब सदन में राष्ट्रपति ने अपना संबोधन दिया। इससे पहले 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी ने राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया था। प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के 25 साल में हुए विकास कार्यों के साथ ही अगले 25 वर्षों के विकास का रोडमैप को सदन में चर्चा के लिए रखेगी।

Uttarakhand silver Jubilee Traditional glimpses Pahadi cap Ramman seen in Legislative Assembly special session
पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई स्पीकर ऋतु खंडूडी - फोटो : सूचना

इस दौरान कुछ नेताओं की पारंपरिक वेशभूषा छाई रही। पहाड़ी टोपी के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने पिछौड़ा पहना था। 

Uttarakhand silver Jubilee Traditional glimpses Pahadi cap Ramman seen in Legislative Assembly special session
विधायक आशा नौटियाल - फोटो : ANI

सदन की हर झलक ने इस दिन को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand silver Jubilee Traditional glimpses Pahadi cap Ramman seen in Legislative Assembly special session
पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई महिलाएं - फोटो : सूचना
विधानसभा का रजत जयंती विशेष सत्र पारंपरिक रंग में निखर आया। 
 

ये भी पढ़ें...रजत जयंती: विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति ने किया संबोधित, कहा-युवा ऊर्जा के साथ आगे बढ़े उत्तराखंड

विज्ञापन
Uttarakhand silver Jubilee Traditional glimpses Pahadi cap Ramman seen in Legislative Assembly special session
भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल - फोटो : सूचना

पारंपरिक वेशभूषा ने रजत जयंती की शान बढ़ाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed