फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नजीर बने मजदूर: बैट-बॉल खेला, गाने सुने...सुरंग में समय काटने के लिए किए ये काम, अब मिलेगी खास पहचान

Tue, 28 Nov 2023 10:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ,सिलक्यारा(उत्तरकाशी)।
अमर उजाला ,सिलक्यारा(उत्तरकाशी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 28 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Silkyara Operation Bat-balls sent to the workers trapped in tunnel will be preserved as memorials
सिलक्यारा ऑपरेशन सफल - फोटो : amar ujala

एनएचआईडीसीएल के कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों को समय काटने और मनोबल बढ़ाए रखने के लिए पाइप के रास्ते बैट-बॉल भेजे गए थे। अब इस बैट-बॉल को एनएचआईडीसीएल आफिस में यादें संजोकर रखी जाएंगी।



उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मजदूरों के लिए मोबाइल फोन भेजे गए थे जिसमें वीडियो गेम और फिल्मी गाने थे, जिससे वह अपना मनोरंजन कर रहे थे। इसके बाद जब भोजन भेजने के लिए बड़ा पाइप लगा दिया गया तो उसके जरिए बैट-बॉल भी भेजा गया, ताकि वह खेलकर अपना समय गुजार सकें। 

Uttarkashi Silkyara Operation Bat-balls sent to the workers trapped in tunnel will be preserved as memorials
सिलक्यारा सुंरग में फंसे मजदूर बाहर निकले - फोटो : amar ujala

17 वें दिन ऑपरेशन सिल्क्यारा की कामयाबी की खुशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर भी साफ दिखाई दी। 41 मजदूरों के सुरंग में फंसने के बाद मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन की प्रगति जानने के लिए कई बार उत्तरकाशी के चक्कर लगाए और बाद में उन्होंने मातली में कैंप कार्यालय खोल कर डेरा जमा दिया।

Uttarkashi Silkyara Operation Bat-balls sent to the workers trapped in tunnel will be preserved as memorials
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala

मंगलवार की सुबह स्थानीय बौखनाग देवता की पूजा अर्चना, फिर सुरंग में चल रहे अभियान का हाल-चाल जाने के बाद धामी देहरादून एक कार्यक्रम में गए और फिर मातली लौट आए। माहौल में सुबह से अभियान के सफल होने की चर्चाएं तैर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Silkyara Operation Bat-balls sent to the workers trapped in tunnel will be preserved as memorials
सिलक्यारा ऑपरेशन सफल - फोटो : amar ujala

सीएम ने भी दोपहर बाद एक्स पर पोस्ट किया कि बचाव अभियान अब कामयाबी के बेहद करीब है। फिर सूचना आई की रैट माइनर्स ने अपना काम कर दिया है। शाम आठ बजे के आसपास श्रमिकों के बाहर आने का सिलसिला शुरू हो गया। जब पहला मजदूर बाहर आया तो सीएम ने उसे गले से लगा लिया। वहां मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह भी काफी खुश और उत्साहित थे।
 

विज्ञापन
Uttarkashi Silkyara Operation Bat-balls sent to the workers trapped in tunnel will be preserved as memorials
सिलक्यारा ऑपरेशन सफल - फोटो : amar ujala

41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री धामी ने इस अभियान में जुटे सभी बचाव दल के सदस्यों को बधाई दी और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी ही मेरे लिए इगास-बग्वाल है। बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पल-पल निगरानी और उनके स्तर से दी जा रही मदद और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ।

ये भी पढ़ें...जिंदादिली: जिंदा रहने के लिए नौ दिन तक खाए चने, ड्राई फ्रूट...दहशत में गुजरी एक -एक रात की सुनिए ये कहानी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed