{"_id":"6a948ac82828104a5b0860b8","slug":"after-lakhpati-didi-the-goal-now-is-to-make-women-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1054462-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखपति के बाद अब महिलाओं को करोड़पति दीदी बनाने का लक्ष्य: लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखपति के बाद अब महिलाओं को करोड़पति दीदी बनाने का लक्ष्य: लक्ष्मी
Mon, 31 Aug 2026 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के बाद अब प्रदेश सरकार का अगला लक्ष्य उन्हें करोड़पति दीदी बनाना है। रविवार को सहसपुर के राजावाला में उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कपरुवान अग्रवाल ने महिला समूहों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में मातृशक्ति के आर्थिक-सामाजिक उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। सरकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि आज प्रदेश की महिलाएं पहले से कहीं अधिक सशक्त और आत्मविश्वास से भरी हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक व पर्यटन स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं वाले हाईटेक टॉयलेट बनाए जाने की घोषणा भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की जो घोषणा की है, वह महिला कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लक्ष्मी ने बताया कि वह विभिन्न क्षेत्रों में महिला संगठनों के बीच जाकर सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।