{"_id":"6a945f90fa7b540ca4077c3b","slug":"uttarakhand-crackdown-on-mufti-who-delivered-inflammatory-speech-cm-says-action-for-sedition-is-being-consider-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती पर सख्ती, सीएम ने कहा-राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई पर हो रहा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भड़काऊ भाषण देने वाले मुफ्ती पर सख्ती, सीएम ने कहा-राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई पर हो रहा विचार
Sun, 30 Aug 2026 10:24 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:24 PM IST
सार
सीएम धामी ने कहा, रुद्रपुर में मौलवी ने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया और पुराने इतिहास की बातें कहीं, यह लोगों के बीच अराजकता फैलाने की एक बहुत बड़ी साजिश है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर मिलाद जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार मुफ्ती मुजीब के खिलाफ सरकार राष्ट्रद्रोह के तहत सख्त कार्रवाई करने के लिए कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बाबत जानकारी दी।
विज्ञापन
मीडिया के सवालाें पर सीएम धामी ने कहा, रुद्रपुर में मौलवी ने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया और पुराने इतिहास की बातें कहीं, यह लोगों के बीच अराजकता फैलाने की एक बहुत बड़ी साजिश है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की अत्याधुनिक तकनीक से होगी निगरानी
विज्ञापन
मौलवी के खिलाफ और भी कानूनी धाराओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रद्रोह जैसी धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने के लिए बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा, देवभूमि में अराजकता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।