फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों में उम्मीद और जुबां पर दुआ: सुरंग पर टकटकी लगाए देखते रहे लोग, मजदूरों को देख नम हुईं आंखें, तस्वीरें

Tue, 28 Nov 2023 10:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Nov 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Silkyara Tunnel Collapse Rescue Operation People Happy after see labourers Photos
सुरंग के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

ऑपरेशन सिलक्यारा में जुटे राहत एवं बचाव दलों के लिए मंगलवार की सुबह से ही मंगलकारी सूचनाएं आने लगीं। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, ऑपरेशन की सफलता से संबंधित सूचनाएं भी आगे बढ़ती गईं।

लोग टकटकी लगाए सुरंग की तरफ ही देखते रहे। उम्मीद और आस में लोगों का दिन बीत गया। शाम को जब मजदूर बाहर आए तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनभर सिलक्यारा सुरंग स्थल पर मौजूद रहे।

Tunnel Rescue: सुरंग के घुप अंधेरे की 'कैद' से 41 श्रमिक आए बाहर, रैट माइनर्स बनी खेवनहार, देखें तस्वीरें

सुबह आठ बजे से मिलने वाली शुभ सूचनाएं धीरे-धीरे खुशी में बदलती दिखी। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही मजदूरों ने भीतर पाइप पहुंचने की पुष्टि की तो सबकी खुशी का ठिकाना न रहा। 

Uttarkashi Silkyara Tunnel Collapse Rescue Operation People Happy after see labourers Photos
सुरंग के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

पिछले 17 दिनों से सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों के लिए ये दिन बेहद हताशा व उम्मीदों भरे रहे। वह सुबह से शाम तक सुरंग की ओर टकटकी लगाए अपनों का इंतजार करते थे।

Uttarkashi Silkyara Tunnel Collapse Rescue Operation People Happy after see labourers Photos
सुरंग के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, पहले पाइपलाइन और बाद में ऑडियो सिस्टम से अंदर बातचीत कर उन्हें अपनों की सलामती की खबर मिलती रही। यही कुछ पलों की बात उन्हें इन मुश्किल समय में हिम्मत देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Silkyara Tunnel Collapse Rescue Operation People Happy after see labourers Photos
सुरंग के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

12 नवंबर को हुए हादसे के बाद धीरे-धीरे अंदर फंसे मजदूराें के परिजनों के सिलक्यारा पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ था। जिनकी पाइपलाइन व वॉकी-टॉकी से सुरंग के अंदर फंसे उनके अपनों से बात करवाई जाती थी।

विज्ञापन
Uttarkashi Silkyara Tunnel Collapse Rescue Operation People Happy after see labourers Photos
सुरंग के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान कई बार ऐसी उम्मीद बंधी कि रेस्क्यू ऑपरेशन आज खत्म हो जाएगा। इस उम्मीद वह परिजन सुबह ही सिलक्यारा सुरंग के बाहर पहुंच जाते थे, लेकिन शाम होते-होते उनकी उम्मीद टूट जाती थी। सुरंग में फंसे झारखंड के ग्राम केशोहीह निवासी विश्वजीत के भाई इंद्रजीत हर दिन सुरंग के बाहर पहुंचकर अपने भाई का इंतजार करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed