{"_id":"6a948e2487fc602acf033bbb","slug":"rainwater-drain-overflows-after-debris-gets-stuck-in-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1054465-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुलिया में कूड़ा फंसने से ऊपर से बहा बरसाती नाला, राहगीर हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुलिया में कूड़ा फंसने से ऊपर से बहा बरसाती नाला, राहगीर हलकान
Mon, 31 Aug 2026 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
पछवादून क्षेत्र में शनिवार शाम हुई झमाझम बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए। ग्राम बादामावाला में गोगा माड़ी मार्ग पर स्थित बरसाती नाले की पुलिया के पाइप में कूड़ा फंसने से भारी जलभराव हो गया। पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह समस्या की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनीष नौटियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पानी के तेज बहाव और पीछे से लगातार बहकर आ रहे कूड़े के कारण सफाई कार्य में काफी दिक्कतें आईं। हालांकि, विभागीय टीम ने भारी मशक्कत के बाद पाइप में फंसा कचरा निकालकर जलप्रवाह को सुचारू कर लिया।
स्थानीय निवासी नरेश लगवाल ने बताया कि तेज बारिश के दौरान अक्सर पाइप चोक हो जाते हैं, जिससे यह समस्या पैदा होती है। ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए यहां पुल निर्माण की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पुलिया पर रेलिंग और रात के समय प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। उफान के समय सड़क की सीमा का पता नहीं चलता, जिससे यहां हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। सहायक अभियंता ने बताया कि पुलिया के ऊपर से पानी बहने की सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया गया। विभागीय कर्मचारियों को पाइप में फंसे कूड़े की सफाई में लगाकर जलप्रवाह को जल्द से जल्द सुचारू कराने की कार्रवाई की गई है।