{"_id":"639b12ee7f0fb250e5499537","slug":"roorkee-college-head-arrested-in-case-of-class-3-student-beaten-and-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: कक्षा तीन के छात्र की पिटाई के बाद मौत के मामले में कॉलेज संचालक गिरफ्तार, कड़ी सजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: कक्षा तीन के छात्र की पिटाई के बाद मौत के मामले में कॉलेज संचालक गिरफ्तार, कड़ी सजा देने की मांग
Thu, 15 Dec 2022 06:02 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:02 PM IST
सार
आरोप है कि नौ दिसंबर को किसी बात को लेकर कॉलेज संचालक जीशान अली ने छात्र की बुरी तरह से पिटाई की थी, जिससे वह घायल हो गया था। वहीं, उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के भगवानपुर में कक्षा तीन के छात्र की पिटाई के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने के मामले में पुलिस ने कॉलेज के संचालक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: पुलिस के हाथ लगा खूंखार अपराधी, ओला कैब में डॉक्टर के अपहरण सहित इन खौफनाक वारदातों को दिया अंजाम
विज्ञापन
भगवानपुर कस्बा निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका पौत्र अली (9) रहमानिया इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। नौ दिसंबर को किसी बात को लेकर कॉलेज संचालक जीशान अली ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी, जिससे वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
घायल को परिजनों ने पहले सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से डाक्टरों ने उसकी हालात गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। मंगलवार की देर रात छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
छात्र की मौत से नाराज परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संचालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या में केस दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि बुधवार की रात जीशान अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कॉलेज संचालक का कड़ी सजा देने की मांग
छात्र की मौत के मामले में भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से संचालक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। भगवानपुर निवासी नौ वर्षीय छात्र अली की पिटाई के बाद मौत होने के मामले में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि कॉलेज संचालक को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिससे दूसरे स्कूलों में भी संदेश जाए कि छात्रों से अभद्रता व मारपीट नहीं करनी चाहिए। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार, जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा, नौशाद, फहीम आदि मौजूद रहे।