फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: लिव इन पार्टनर ने की प्रेमिका के 12 साल के बेटे की हत्या, कंबल में लपेटकर गंगनहर में फेंका शव

Sun, 18 Dec 2022 08:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर। (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर। (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Dec 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Roorkee Crime news: Live in partner done girlfriend 12 year old Son Murder
बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

जिस प्रेमी के साथ महिला लिव इन रिलेशन में रह रही थी, उसी प्रेमी ने महिला के 12 साल के बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को कंबल की पोटली में रखकर गंगनहर में फेंक दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।



खुद उजाड़ा अपना सुहाग: तीन साल बाद ससुराल लौटी, शराब पीने को लेकर हुआ विवाद तो घोंट दिया पति का गला

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बच्चे के शव की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी कासिफ और महिला दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। दोनों की मुलाकात दिल्ली में ही एक रिश्तेदारी में हुई थी। कासिफ कलियर में रहकर ही मजदूरी कर रहा था। आरोपी सीलमपुर दिल्ली का रहने वाला है।

महिला ने आसपास के लोगों को कासिफ को अपना बड़ा बेटा बता रखा था। पुलिस ने भी जब कासिफ के बारे में जानकारी ली तो भी उसने उसे बड़ा बेटा बताया। लेकिन जब पुलिस ने शक होने पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। 

Uttarakhand Roorkee Crime news: Live in partner done girlfriend 12 year old Son Murder
बच्चे की हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, मुस्कान (40) निवासी आलवी नगर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद पिरान कलियर में किलकिली साहब रोड पर अपने बेटे अयान (12) और प्रेमी कासिफ के साथ पिछले नौ साल से किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उसका प्रेमी के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वह प्रेमी के मारपीट करने के डर से दरगाह परिसर में जाकर सो गई।

Uttarakhand Roorkee Crime news: Live in partner done girlfriend 12 year old Son Murder
शव को कंबल में लेकर जाता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

रविवार की सुबह जब वह वापस कमरे पर आई तो बेटे को गायब देखा। उसने प्रेमी से बेटे के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद महिला और कासिफ ने बेटे की तलाश शुरू की। महिला ने सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात कही तो कासिफ गायब हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Roorkee Crime news: Live in partner done girlfriend 12 year old Son Murder
मृतक अयान - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद महिला ने एक युवक के साथ मिलकर कैमरे चेक किए। जिसमें कासिफ एक कंबल की पोटली सिर पर रखकर और हाथ में सूटकेस ले जाता नजर आया। वहीं, कासिफ ने गाजियाबाद में रह रहे मुस्कान के बड़े बेटे तसलीम को फोन पर जानकारी दी कि उसने उसके छोटे भाई की हत्या कर दी है और शव को कंबल में रखकर गंगनहर में फेंक दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Roorkee Crime news: Live in partner done girlfriend 12 year old Son Murder
गंगनहर में खोज करती टीम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

महिला के बड़े बेटे ने फोन पर इसकी सूचना मां को दी। सूचना से महिला के होश उड़ गए और उसने पुलिस को जानकारी दी।  घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पल्लवी त्यागी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही पुलिस और जल पुलिस को गंगनहर में शव की तलाश करने के निर्देश दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed