फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कड़ाके की ठंड: उत्तराखंड में मौसम का सितम, नीती घाटी में माइनस 15 डिग्री पहुंचा तापमान, जमे नदी-नाले और झरने

Sun, 18 Dec 2022 11:29 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Dec 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand winter 2022: river and waterfall frozen in Niti Valley after Bitter cold weather photos
नीति घाटी में जमा झरना - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अपने तेवर दिखा रहा है। प्रदेश में भले ही कई दिनों से बारिश और बर्फबारी न हुई हो लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड के चलते पाला मुसीबत बढ़ा रहा है तो मैदान में कोहरा परेशानी खड़ा कर रहा है। 



India-China Border: हाड़ गलाने वाली ठंड में भी सीमा पर डटे हिमवीर, बर्फ पिघलाकर बुझा रहे प्यास, तस्वीरें

उधर, नीती घाटी में इन दिनों कड़ाके की ठंड के चलते यहां बहने वाले सभी नदी और नाले पूरी तहर से जम चुके हैं। घाटी में रात को तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। सड़कों पर पाला जमने से फिसलन हो रही है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand winter 2022: river and waterfall frozen in Niti Valley after Bitter cold weather photos
नीति घाटी में जमा नाला - फोटो : अमर उजाला

हालांकि इस बार अभी तक मौसम साफ रहने से पहाड़ियों पर बर्फ नजर नहीं आ रही है। सूरज ढलते ही यहां ठंड का प्रकोप शुरू हो जाता है। और रात को तापमान शून्य से काफी नीचे पहुंच जाता है।

Uttarakhand winter 2022: river and waterfall frozen in Niti Valley after Bitter cold weather photos
नीति घाटी में जमा पानी - फोटो : अमर उजाला

जिससे सड़कों से लेकर पहाड़ियों पर गिरने वाले झरने जमे हुए हैं। हालांकि क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों शीतकालीन प्रवास पर निचले स्थानों पर आ चुके हैं। यहां सिर्फ सेना के वाहनों की आवाजाही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand winter 2022: river and waterfall frozen in Niti Valley after Bitter cold weather photos
उत्तराखंड में ठंड में हुआ इजाफा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन कोहरा और शीतलहर परेशानी बढ़ा सकता है। शनिवार को भी सुबह कोहरा चढ़ आया था।

विज्ञापन
Uttarakhand winter 2022: river and waterfall frozen in Niti Valley after Bitter cold weather photos
उत्तराखंड में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

वहीं रविवार को भी सुबह कई शहरों ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। एक ही दिन में अधिकतम तापमान भी करीब तीन डिग्री नीचे गिर गया। ऐसे में लोग पहले की अपेक्षा अधिक गर्म पकड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed