फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : 20 साल के इस राज्य को अब तक मिले हैं मुख्यमंत्री के आठ चेहरे, यहां देखें सूची

Tue, 09 Mar 2021 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 09 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Politics Crisis News Today: uttarakhand cm list
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई

वर्ष 2000 में अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए उत्तराखंड राज्य अपने 20 साल पूरे कर चुका है। और इन बीस सालों में राज्य में सीएम के आठ चेहरे रहे। उत्तराखंड में बीते चार दिनों से चले आ रहे कयासों पर मंगलवार शाम विराम लग गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाम करीब चार बजकर बीस मिनट पर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को इस्तीफा सौंप  दिया। वहीं, देहरादून में आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक भी टल गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से देर रात मुलाकात की थी। करीब 50 मिनट तक चली बैठक में नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सारे सियासी घटनाक्रम के बारे में चर्चा की थी। अब तक उत्तराखंड को मिले दस मुख्यमंत्री में से कुछ ऐसे नाम भी हैं जो एक से ज्यादा बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इनमें भुवन चंद्र खंडूरी और हरीश रावत का नाम शामिल है। वहीं मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, मंत्री सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। बहरहाल अब देखना ये है कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

Uttarakhand Politics Crisis News Today: uttarakhand cm list
नित्यानंद स्वामी
सबसे पहले 09 नवंबर 2000 को नित्यानंद स्वामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। नित्यानंद स्वामी ने अपना कार्यकाल 29 नवंबर 2001 तक ही पूरा किया।
 
Uttarakhand Politics Crisis News Today: uttarakhand cm list
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Twitter : @BSKoshyari

उसके बाद 30 अक्तूबर 2001 को भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Politics Crisis News Today: uttarakhand cm list
नारायण दत्त तिवारी
उसके बाद स्व. नारायण दत्त तिवारी दो मार्च 2002 से सात मार्च 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।
 
विज्ञापन
Uttarakhand Politics Crisis News Today: uttarakhand cm list
भुवन चंद्र खंडूरी

07 मार्च 2007 को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भुवन चंद्र खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया गया। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed