फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: 20 साल में इस नेता के अलावा एक भी मुख्यमंत्री ने पूरा नहीं किया पांच साल का कार्यकाल

Tue, 09 Mar 2021 07:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Mar 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Politics Crisis News Today: Only Late ND Tiwari Completed 5 years Work in Government during 20 years
एनडी तिवारी

उत्तराखंड के 20 साल के सफर में आठ मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन संयोग ही रहा कि दिवंगत एनडी तिवारी को छोड़कर एक भी सीएम ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया। एनडी तिवारी 2002 से 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। वहीं, नारायण दत्त तिवारी देश के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें दो-दो राज्य का मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त था। एनडी तिवारी यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री (1976 - 1977, 1984 - 1985, 1988 - 1989) रहे। वह नेहरू-गांधी के दौर के उन चंद दुर्लभ नेताओं में थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय योगदान दिया।



उत्तराखंड: संघ के प्रचारक से सीएम की कुर्सी तक ऐसे पहुंचे थे त्रिवेंद्र सिंह रावत, पढ़ें उनका राजनीतिक सफर

केंद्र में वित्त, विदेश, उद्योग, श्रम सरीखे अहम मंत्रालयों की कमान संभाल चुके एनडी तिवारी को जब उत्तराखंड सरीखे छोटे राज्य की कमान सौंपी गई तो उत्तराखंड की आंदोलनकारी शक्तियां असहज और स्तब्ध थी।

बता दें कि उत्तराखंड राज्य का गठन नौ नवंबर 2000 में किया गया था। नित्यानन्द स्वामी प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे। वे नौ नवंबर 2000 से लेकर 29 अक्टूबर 2001 तक सीएम पद पर रहे। उसके बाद 30 अक्तूबर 2001 को भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया जाता है। भगत सिंह कोश्यारी का कार्यकाल महज 122 दिन का ही रहा। 

Uttarakhand Politics Crisis News Today: Only Late ND Tiwari Completed 5 years Work in Government during 20 years
रमेश पोखरियाल को मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इसके बाद  07 मार्च 2007 को उत्तराखंड में भाजपा की ओर से भुवन चंद्र खंडूरी को मुख्यमंत्री  बनाया गया। खंडूरी का कार्यकाल महज दो साल चार महीने के करीब ही चला। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने 27 जून 2009 में खंडूरी की जगह पर रमेश पोखरियाल को मुख्यमंत्री बनाया गया था। 

Uttarakhand Politics Crisis News Today: Only Late ND Tiwari Completed 5 years Work in Government during 20 years
भुवन चंद्र खंडूरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वे प्रदेश में अपना कार्यकाल महज सवा दो साल 10 सितंबर 2011 तक ही पूरा कर पाए थे कि उनकी जगह पर वापस भुवन चंद्र खंडूरी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया गया। खंडूरी का यह कार्यकाल महज छह महीने का ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Politics Crisis News Today: Only Late ND Tiwari Completed 5 years Work in Government during 20 years
विजय बहुगुणा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

2012 में जब तीसरी बार विधानसभा का चुनाव हुआ, तो कांग्रेस सत्ता में आई और कांग्रेस ने कद्दावर नेता विजय बहुगुणा को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया। कांग्रेस में भी पार्टी के अंदर का सत्ता संघर्ष खुलकर सामने आया और 2013 की आपदा के बाद विजय बहुगुणा को भी कुर्सी गंवानी पड़ी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Politics Crisis News Today: Only Late ND Tiwari Completed 5 years Work in Government during 20 years
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इसके बाद मुख्यमंत्री बने हरीश रावत को खासा झंझावात झेलना पड़ा। पार्टी के नौ मंत्री और विधायक बगावत कर गए। उत्तराखंड को राष्ट्रपति शासन का दंश झेलना पड़ा। रावत कोर्ट की बदौलत अपना कार्यकाल पूरा कर पाए लेकिन खुलकर शासन करना उनके लिए भी संभव नहीं हो पाया।  बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार के चार साल पूरे होने में नौ दिन बचे थे। अब नए मुख्यमंत्री के पास भी काम करने के लिए मात्र एक साल का ही समय होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed