फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: संघ के प्रचारक से सीएम की कुर्सी तक ऐसे पहुंचे थे त्रिवेंद्र सिंह रावत, पढ़ें उनका राजनीतिक सफर

Tue, 09 Mar 2021 05:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Mar 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chief Minister News Today: CM Trivendra Singh Rawat Political Profile
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में करीब चार साल तक सत्ता के शीर्ष पर काबिज रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाम करीब चार बजकर बीस मिनट पर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को इस्तीफा सौंप  दिया। चलिए आपको बताते हैं वे संघ के प्रचारक से सीएम की कुर्सी तक कैसे पहुंचे।

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी को नए चेहरे की जरूरत

Uttarakhand Chief Minister News Today: CM Trivendra Singh Rawat Political Profile
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

त्रिवेंद्र सिंह रावत का राजनीतिक सफर 1979 में शुरू हुआ था। इसी वर्ष त्रिवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। 1981 में उन्होंने संघ के प्रचारक के रूप में काम करने का संकल्प लिया।

Uttarakhand Chief Minister News Today: CM Trivendra Singh Rawat Political Profile
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

1985 में त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून महानगर के प्रचारक बने। इसके बाद  1993 में वे भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बने। इस दौरान वे पार्टी में अहम भूमिका में रहे। इसके बाद 1997 में त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बने। साल 2002 में वे दोबारा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बने।  2002 में उन्होंने डोईवाला विधानसभा से चुनाव लड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chief Minister News Today: CM Trivendra Singh Rawat Political Profile
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उन्होंने विधानसभा चुनाव में डोईवाला सीट से जीत हासिल की थी। 2007 में डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वे विजयी हुए।

विज्ञापन
Uttarakhand Chief Minister News Today: CM Trivendra Singh Rawat Political Profile
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भारतीय जनता पार्टी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। 2017 में डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए। इसके बाद 17 मार्च 2017 को उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed