{"_id":"6030028c8ebc3ee9584b18c1","slug":"uttarakhand-police-women-commando-force-will-also-fight-with-terrorists-now-like-nsg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस की महिला कमांडो फोर्स भी आतंकियों को देंगी मुंहतोड़ जवाब, एनएसजी की तरह मिल रही ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पुलिस की महिला कमांडो फोर्स भी आतंकियों को देंगी मुंहतोड़ जवाब, एनएसजी की तरह मिल रही ट्रेनिंग
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, काशीपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेनिंग लेतीं महिला कमांडो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों का अब उत्तराखंड पुलिस की महिला कमांडो फोर्स भी मुंहतोड़ जवाब देगी। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) नरेंद्रनगर में पहली बार महिला पुलिस कर्मियों के एक दस्ते को कमांडो फोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद फोर्स को एंटी टेररिज्म स्क्वायड (एटीएस) में शामिल किया जाएगा।
2 of 5
ट्रेनिंग लेतीं महिला कमांडो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज नरेंद्रनगर (जनपद टिहरी) में पुलिस कर्मियों को कई तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। जिसमें पुलिस कमांडो फोर्स का प्रशिक्षण भी शामिल है। अभी तक यह सिर्फ पुरुष पुलिस कर्मियों को ही दिया जाता रहा है। यह फोर्स आतंकवाद से निपटने में अपनी अहम भूमिका निभाती है।
3 of 5
ट्रेनिंग लेतीं महिला कमांडो
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन अब इसके लिए पुलिस महकमा महिला पुलिस कर्मियों को भी तैयार कर रहा है। महिला कमांडो फोर्स तैयार करने के लिए पीटीसी में पहली बार महिला पुलिस दस्ते को कमांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दस्ते में 22 महिला पुलिस कर्मी शामिल हैं, जिसमें दो महिला एसआई और 20 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें एंटी टेररिज्म स्क्वायड में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रेनिंग लेतीं महिला कमांडो
- फोटो : अमर उजाला
पीटीसी में महिला पुलिस कमांडो फोर्स को भारत की सबसे अहम कमांडो फोर्स नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें एंटी टेरेरिस्ट ऑपरेशन, कॉबिंग, फायरिंग के साथ ही अन्य ऑपरेशनों से निपटने संबंधी प्रशिक्षण शामिल हैं। संगठित अपराध, ड्रग तस्करी आदि की रोकथाम के लिए भी यह फोर्स काम करेगी। दो माह तक यह प्रशिक्षण चलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
राजीव स्वरूप, डीआईजी पीटीसी, नरेंद्रनगर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में किसी भी तरह की आंतकी घटनाओं से निपटने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को कमांडो फोर्स का प्रशिक्षण पीटीसी में दिया जा रहा है। फोर्स एटीएस में शामिल होकर आतंकवाद के साथ ही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से निपटने का काम करेगी। महिला सशक्तिकरण को भी इससे बल मिलेगा।
- राजीव स्वरूप, डीआईजी पीटीसी, नरेंद्रनगर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।