फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद तो सिर पर हुआ खून सवार, कर डाली युवक की बेरहमी से हत्या, तस्वीरें... 

Fri, 19 Feb 2021 11:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Crime News: Youth Murder in old age For Garbage in patel nagar, Family Ruckus photos
देहरादून में युवक क हत्या - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर चल रही रंजिश में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पटेलनगर पुलिस ने मृतक अल्ला रक्खा के भाई अल्लादीन की तहरीर पर संदीप पुत्र शेखू लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तीन घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Dehradun Crime News: Youth Murder in old age For Garbage in patel nagar, Family Ruckus photos
देहरादून में युवक क हत्या - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शुक्रवार शाम गुरु रोड गांधीग्राम पटेलनगर निवासी अल्ला रक्खा (30) परिजनों के साथ घर में मौजूद थे। करीब छह बजे संदीप पाल उर्फ लाला कुछ युवकों के साथ अल्ला रक्खा के घर पहुंचा और उसके छोटे भाई अल्लादीन को आवाज लगाई।

Dehradun Crime News: Youth Murder in old age For Garbage in patel nagar, Family Ruckus photos
देहरादून में युवक क हत्या के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद संदीप हाथ में चाकू लिए घर घुस गया और अल्ला रक्खा को खींचकर बाहर ले आया। इसके बाद उसने अल्ला रक्खा की छाती पर चाकू से वार कर दिया। बच्चों के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक आरोपी संदीप का अल्ला रक्खा के परिजनों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Crime News: Youth Murder in old age For Garbage in patel nagar, Family Ruckus photos
देहरादून में युवक क हत्या के बाद हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा था कि संदीप जानबूझ कर उनके घर के आगे कूड़ा डाल देता था। तीन दिन पहले भी संदीप की अल्ला रक्खा के छोटे भाई अल्लादीन से मारपीट हुई थी। जिसमें अल्लादीन को काफी चोट आई थी। मामले में चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी लिया था, लेकिन बाद में वह छूट गया था। बाद में दोनों पक्षों का चौकी में समझौता भी हुआ था। 

विज्ञापन
Dehradun Crime News: Youth Murder in old age For Garbage in patel nagar, Family Ruckus photos
देहरादून में युवक क हत्या के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से तुरंत उसे महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को यकीन नहीं हुआ है तो वह उसे लेकर दून अस्पताल पहुंच गए। यहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed