फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादगार दिवाली: दरवाजे पर हालचाल जानने पहुंचे तो छलक पड़े बुजुर्गों के आंसू ...दिल छू गई उत्तराखंड पुलिस की पहल

Fri, 01 Nov 2024 09:09 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Nov 2024 09:09 AM IST
सार

जब हर कोई अपने परिवार संग दिवाली मना रहा था, तब कुछ बुजुर्गों की आंखें भी अपनों की ढूंढ रही थी। और ऐसे में उत्तराखंड पुलिस की पहल से बुजुर्गों की दिवाली यादगार बन गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand police initiative on Diwali visited senior citizens homes elderly became emotional Watch Photos
बुजुर्गों की कुशलक्षेत्र पूछने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिवाली का त्योहार हर कोई अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों संग मनाता है। चारों तरफ उजियारा जीवन में एक नई उमंग और उल्लास लेकर आता है, लेकिन हमारे बीच में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके जीवन में से यह खुशी दूर है। उनके जीवन की इस कमी को दूर करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एक खास पहल की। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। 



उत्तराखंड पुलिस की सराहनीय पहल से बुजुर्गों की दिवाली यादगार बन गई। दरवाजे पर पुलिस उनका हालचाल जानने पहुंची तो बुजुर्गों के आंसू छलक पड़े।  पुलिस ने बुजुर्गों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और उन्हें ये अहसास दिलाया कि वह अकेले नहीं है। पुलिस उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। 

कभी कोई हालचाल जानने नहीं पहुंचा। क्या दिवाली और क्या होली... परिवार से ठुकराए या अन्य परिस्थतियों के चलते अकेले रह रहे उन बुजुर्गों के लिए कोई त्योहार नहीं होता, लेकिन यह दिवाली उनके लिए यादगार बन गई। थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्र में निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों की कुशलक्षेम ली गई।
 

Uttarakhand police initiative on Diwali visited senior citizens homes elderly became emotional Watch Photos
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन मे थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले सीनियर सिटीजन की कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जाना गया।

Uttarakhand police initiative on Diwali visited senior citizens homes elderly became emotional Watch Photos
घरों में बुजुर्गों का हालचाल जानने जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीनियर सिटीजनों से मुलाकात के दौरान जब थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम लिस्टाबाद निवासी अमरदेई से मुलाकात की गई तो उक्त बुजुर्ग महिला पुलिस वालों को देखकर भावुक होकर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand police initiative on Diwali visited senior citizens homes elderly became emotional Watch Photos
बुजुर्गो के प्रणाम करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुजुर्ग ने बताया कि दो साल से अपाहिज हूं आज तक मेरी कुशलता पूछने कोई भी नहीं आया, लेकिन आज उनका हालचाल जानने कोई पहुंचा। महिला ने पुलिस जवानों को आशीर्वाद दिया। 

ये भी पढ़ें...दिवाली की वो रात:  आज भी कांप जाती है रूह...सुरंग में फंस गई थी 41 जिंदगियां, इस बार श्रमिकों ने लिया ये फैसला

विज्ञापन
Uttarakhand police initiative on Diwali visited senior citizens homes elderly became emotional Watch Photos
बुजुर्गों से मिलती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने दीपावली त्योहार की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित किया गया औक कोई भी समस्या होने पर थाने को अवगत कराने के लिए कहा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed