फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब उतरेगा नशा: अंडरग्राउंड यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर 25000 का इनाम घोषित, कुर्की की तैयारी में भी पुलिस

Fri, 26 Aug 2022 07:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Aug 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police announced 25000 rupees reward on underground YouTuber Bobby Kataria in liquor case
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इस संबंध में डीजीपी अशोक कुमार ने जिला पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही कुर्की के वारंट हासिल करने के लिए भी पुलिस प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

अंडरग्राउंड हो गया बॉबी कटारिया: पहरा देती रह गई पुलिस, अर्जी देने के बाद भी सरेंडर करने नहीं पहुंचा कोर्ट

यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ 21 अगस्त को गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम और अन्य जगहों पर टीम भेजी थी, लेकिन पुलिस के डर से वह अंडरग्राउंड हो गया है।

इससे पहले उसने सरेंडर की अर्जी भी कोर्ट में लगाई थी। मगर, वह कोर्ट भी नहीं पहुंचा। इसके बाद अब अगली प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। बृहस्पतिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने जिला पुलिस को कटारिया पर इनाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand police announced 25000 rupees reward on underground YouTuber Bobby Kataria in liquor case
बॉबी कटारिया - फोटो : फाइल फोटो

इसी क्रम में थाना कैंट ने उसकी इनाम की फाइल खोल दी है। इसकी एक रपट जल्द ही एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Uttarakhand police announced 25000 rupees reward on underground YouTuber Bobby Kataria in liquor case
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

वहीं, गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि एक निश्चित समय के बाद कुर्की वारंट की अर्जी लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand police announced 25000 rupees reward on underground YouTuber Bobby Kataria in liquor case
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

कब क्या हुआ 
10 अगस्त को कटारिया का वीडियो वायरल हुआ। 
11 अगस्त को उसके खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज। 
12 अगस्त को पता चला कि वीडियो 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग का है। 
12 अगस्त को उसे पूछताछ के लिए बुलाने को नोटिस जारी हुआ। 

विज्ञापन
Uttarakhand police announced 25000 rupees reward on underground YouTuber Bobby Kataria in liquor case
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

कब क्या हुआ 
14 अगस्त को उसके वकील ने आने से इनकार कर दिया। 
21 अगस्त को कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। 
23 अगस्त को कटारिया ने सरेंडर की अर्जी लगाई और नहीं आया। 
24 अगस्त को पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर पर दबिश दी। 
26 अगस्त को पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed