फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश का सुरक्षा कवच बने देवभूमि के ये पांच पहाड़ी 'शेर', खबर पढ़कर जोश से भर जाएंगे

Thu, 12 Apr 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Apr 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand people on india securitya
NATIONAL ANTHEM - फोटो : SELF

देवभूमि के ये पांच पहाड़ी 'शेर' देश का सुरक्षा कवच बनकर मातृभूमि की रक्षा में लगे हुए हैं। 


 

uttarakhand people on india securitya
PM Modi
पूरा देश उत्तराखंड के जांबाजों की काबिलियत का लोहा मान रहा है। तमाम महत्वपूर्ण पदों पर प्रदेश के लोगों की ताजपोशी हो रही है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी के विश्वस्तों में भी इनका स्थान है।
uttarakhand people on india securitya
बिपिन रावत
बिपिन रावत, सेना प्रमुख
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के मूल निवासी ले. जनरल बिपिन रावत को देश का नया सेना प्रमुख बनाया गया है। इनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत भी ले. जनरल रहे हैं। बिपिन रावत को अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर युद्ध और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों का अनुभव प्राप्त है। वे पूर्वी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इंफेंट्री बटालियन की कमान भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर घाटी में राष्ट्रीय राइफल्स और एक इंफेंट्री डिवीजन की कमान भी संभाली है। बिपिन रावत को एक सितंबर 2016 को सेना का उप प्रमुख बनाया गया था। इससे पहले वे सेना की दक्षिणी कमान के कमांडर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand people on india securitya
anil dhasmana
अनिल धस्माना, रॉ चीफ
जयहरीखाल ब्लॉक के तोली गांव निवासी महेशानंद धस्माना के बेटे अनिल धस्माना को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया चीफ बनाया गया है। अनिल धस्माना की शिक्षा-दीक्षा मूल गांव तोली के बाद दिल्ली से हुई। 1981 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी धस्माना को इंदौर के ऑपरेशन बांबे बाजार के बाद एक दबंग अधिकारी के रूप में पहचान मिली। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का बेहद करीबी और विश्वासपात्र माना जाता है। पिछले काफी समय उन्होंने रॉ के विशेष निदेशक पद पर सेवाएं दीं। उनके ससुराली देहरादून में सुभाष रोड और ओल्ड सर्वे रोड पर रहते हैं।
 
विज्ञापन
uttarakhand people on india securitya
KR Nautiyal
अपर महानिदेशक कृपा नौटियाल, नौसेना
अपर महानिदेशक के पद पर प्रमोट वाले कृपा नौटियाल, रा त प, त प अपने मेधावी और गौरवशाली सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा 1992 में तटरक्षक पदक एवं 2013 में राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल द्वारा सम्मानित किया गया है।
अपर महानिदेशक कृपा नौटियाल ग्राम हाजा, जौनसार, देहरादून के निवासी हैं।  वह अपने पैतृक क्षेत्र से ऐसे दूसरे फ्लैग अधिकारी है जो तीन स्टार रैंक तक पहुंचे हैं। उनके खुशहाल जीवन में उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता नौटियाल और दो बेटे एवं पुत्र वधू  हैं, जो दिल्ली और चेन्नई में बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ काम कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed