देवभूमि के लाल ने नौ सेना में कोस्ट गार्ड कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आइए जानते हैं इनकी उपलब्धियां...
{"_id":"5acf13604f1c1bd83d8b4b2d","slug":"inspector-general-kr-nautiyal-commander-east-coast-guard-region","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कौन हैं देवभूमि का मान बढ़ाने वाले नौ सेना के नए कोस्ट गार्ड कमाडंर कृपा नौटियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, कौन हैं देवभूमि का मान बढ़ाने वाले नौ सेना के नए कोस्ट गार्ड कमाडंर कृपा नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
KR Nautiyal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
KR Nautiyal
अपर महानिदेशक के पद पर प्रमोट वाले कृपा नौटियाल, रा त प, त प अपने मेधावी और गौरवशाली सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा 1992 में तटरक्षक पदक एवं 2013 में राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल द्वारा सम्मानित किया गया है। अपर महानिदेशक कृपा नौटियाल ग्राम हाजा, जौनसार, देहरादून के निवासी हैं। वह अपने पैतृक क्षेत्र से ऐसे दूसरे फ्लैग अधिकारी है जो तीन स्टार रैंक तक पहुंचे हैं। उनके खुशहाल जीवन में उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता नौटियाल और दो बेटे एवं पुत्र वधू हैं, जो दिल्ली और चेन्नई में बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ काम कर रहे हैं।
kr nautiyal
इससे पहले वह अपने 36 वर्ष के विशिष्ट सेवा काल के दौरान विभिन्न ऑपरेशनल, स्टाफ व कमान नियुक्तियों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय तट रक्षक के विभिन उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एवं तीव्र गश्ती पोत की कमान भी संभाली है। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने कमांडर केरला, माहे एवं आंध्र प्रदेश की भूमिका भी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह), कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (उत्तर पूर्व) एवं कमांडर तट रक्षक क्षेत्र (पश्चिम) की भूमिका भी निभाई है। वर्तमान में वह केवल ऐसे सेवारत तटरक्षक अधिकारी है जिन्होंने सफलतापूर्वक तीन प्रतिष्ठित कमान का परिचालन पूरा किया कर लिया हैं।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना
अपर महानिदेशक कृपा नौटियाल ने अमरीका के नेवल वॉर कॉलेज से विशिष्ट ग्रेडिंग के साथ नेवल स्टाफ कोर्स पूरा किया है, साथ ही वे अमेरिका के तटरक्षक अकादमी, यॉर्क शहर के भी छात्र रह चुके हैं। फ्लैग ऑफिसर मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा सामरिक अध्ययन में मास्टर डिग्री तथा साथ ही मानव संसाधन प्रबंधन, व्यापार प्रबंधन, आपदा प्रबंधन एवं पत्रकारिता जनसंचार में भी मास्टर डिग्री से सुशोभित है। फिलहाल वह मनुष्य जाति विज्ञान में पीएचडी की तयारी कर रहे हैं।