फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगल की आग: प्यार से जोड़ा था बेटी की शादी का सामान, आग की लपटों में सब कुछ जलकर हुआ राख, तस्वीरें...

Wed, 31 Mar 2021 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Mar 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Wildfire Destroyed Villager House and Daughter Marriage Clothes and other thing photos
जंगल की आग ने घर को चपेट में लिया - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ते ही जंगल आग से धधकने लगे हैं। मंगलवार को टिहरी के थौलधार ब्लाक के नौली गांव में एनएच से लगे जंगल में आग भड़क गई। जिससे जंगल से लगी बस्ती में एक कच्चा मकान आग की चपेट में आ गया और वहां रखा शादी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने नुकसान का मुआवजा देने की गुहार लगाई है। मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया है। 

बुधवार दोपहर को हाईवे से सटे जंगल में लगी आग सड़क से 100 मीटर ऊपर गिरारी लाल के मकान तक पहुंच गई। इस दौरान परिवार के लोग घर से बाहर थे। वे जब तक घर पहुंचे, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर दूसरे मकानों को जलने से बचा दिया। 

उत्तराखंड में जंगलों की आग से मचा हाहाकार, कई हेक्टेयर जंगल खाक, करोड़ों की वन सम्पदा बर्बाद, तस्वीरें

गिरारी लाल ने बताया कि घर में बेटी की शादी का सामान रखा था, जो पूरी तरह से राख हो गया। जिससे उनके सामने 13-14 अप्रैल को बेटी की शादी करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद करने की मांग की है।

Uttarakhand News: Wildfire Destroyed Villager House and Daughter Marriage Clothes and other thing photos
जंगल की आग ने घर को चपेट में लिया - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची ब्लाक प्रमुख प्रभा देवी ने बताया कि आगजनी से गिरारी को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रभावित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। गांव के बुद्धि सिंह बिष्ट ने आपदा मद से राहत देने की मांग की है। इस बाबत राजस्व उप निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि आगजनी से 50 हजार के नुकसान का आकलन किया गया है।

Uttarakhand News: Wildfire Destroyed Villager House and Daughter Marriage Clothes and other thing photos
जंगल की आग ने घर को चपेट में लिया - फोटो : अमर उजाला

जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है। उधर, चंबा नगर पालिका ऑफिस के पास जंगल में आग लग गई। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग ने स्थानीय निवासी रवि गुसाईं के सहयोग से आग पर काबू पाया। जाखणीधार में मठियाल के ऊपर जंगल भी देर शाम तक धधकता रहा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Wildfire Destroyed Villager House and Daughter Marriage Clothes and other thing photos
जंगल की आग ने घर को चपेट में लिया - फोटो : अमर उजाला

वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार देर शाम को पोल गांव के पास लगी जंगल की आग से शहीद आशाराम स्मृति वन को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम नहीं लगाने पर रोष जताया है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व सभासद मुकेश टम्टा ने कहा कि वन विभाग आग की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिसके चलते जंगलों में आग की घटनाएं नहीं थम रही हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Wildfire Destroyed Villager House and Daughter Marriage Clothes and other thing photos
जंगल की आग ने घर को चपेट में लिया - फोटो : अमर उजाला

इधर, डीएफओ केपी वर्मा का कहना है कि यह सिविल भूमि पर आग का मामला था। जिसमें आधा हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान पहुंचा है। बताया कि अपर यमुना वन प्रभाग में अक्तूबर से अब तक वनाग्नि की सात घटनाएं हुई हैं, जिसमें करीब सात हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed