{"_id":"6aa826516076b2b2200939fe","slug":"uttarakhand-delegation-of-dehradun-journalists-arrives-in-chhattisgarh-to-study-the-state-development-model-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल; राज्य के विकास मॉडल का करेगा अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल; राज्य के विकास मॉडल का करेगा अध्ययन
Mon, 14 Sep 2026 10:23 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:23 PM IST
सार
प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून की ओर से आयोजित यह अध्ययन दल बिलासपुर में कोयला उत्पादक कंपनी एसईसीएल, कोरबा में देश के प्रमुख ऊर्जा संयंत्र एनटीपीसी और एल्यूमीनियम इकाई बालकों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझेगा।
विज्ञापन
पत्रकरों का दल छत्तीसगढ़ रवाना
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल अपने छह दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के विकास मॉडल का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन
प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून की ओर से आयोजित यह अध्ययन दल बिलासपुर में कोयला उत्पादक कंपनी एसईसीएल, कोरबा में देश के प्रमुख ऊर्जा संयंत्र एनटीपीसी और एल्यूमीनियम इकाई बालकों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझेगा।
विज्ञापन
जो सिरपुर स्थित सातवीं सदी के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध बिहारों और रायपुर के ट्राइवल म्यूजियम में जनजाति संस्कृति का अवलोकन करेगा। पत्रकारों का यह दल 40 किलोवाट के सोलर प्रोजेक्ट, महिला स्वयं सहायता समूह औरग्रामीण आत्मनिर्भरता मॉडल का अध्ययन भी करेगा।
विज्ञापन
दल का नेतृत्व कर रहे प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून के प्रभारी संजीव सुंद्रिर्याल के मुताबिक 19 सितंबर तक यह दल छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, सांस्कृतिक और विकास मॉडल का अध्ययन करेगा।