{"_id":"60646b540170b020393997da","slug":"uttarakhand-news-chennai-tourist-group-visit-snow-covered-dayara-bugyal-beautiful-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बर्फ से ढके इस बुग्याल की सैर पर पहुंचा चेन्नई के पर्यटकों का दल, खूबसूरती देख हुए अभिभूत, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बर्फ से ढके इस बुग्याल की सैर पर पहुंचा चेन्नई के पर्यटकों का दल, खूबसूरती देख हुए अभिभूत, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 31 Mar 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दयारा बुग्याल में सैर करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश बढ़ने पर अब पर्यटक हिमाच्छादित पर्यटन स्थलों का रुख करने लगे हैं। बीते रोज हिमालयन हाईकर्स के माध्यम से चेन्नई का आठ सदस्यीय पर्यटक दल बर्फ से लकदक दयारा बुग्याल की सैर कर लौटा। यह पर्यटक रैथल एवं बार्सू में होम स्टे की व्यवस्थाओं व दयारा के नैसर्गिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए।
पर्यटकों का दल दिल्ली से देहरादून होते हुए दयारा के प्रमुख पड़ाव रैथल पहुंचा। यहां पहुंचने पर पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।
2 of 5
दयारा बुग्याल में सैर करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
रैथल से गोई, चिलापड़ा होते हुए पर्यटकों ने दयारा टॉप तक पहुंचकर प्रकृति का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने बर्फ से ढके दयारा की खूबसूरती का भी आनंद लिया। लौटते हुए पर्यटक भरनाला ताल होते हुए बार्सू पहुंचे, यहां भी होम स्टे में उनकी खूब आवभगत की गई।
3 of 5
दयारा बुग्याल में सैर करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई से आए महेश पताभीरमन, तुसीता मंगेश, सुसाना रानी, मुरली, नेहा, साहिल कुमार, लवानियां आदि पर्यटक दयारा के नैसर्गिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए। अभियान के दौरान चैन सिंह रावत, संतू थापा, सुरेश एवं जयेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दयारा बुग्याल में सैर करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दयारा बुग्याल उत्तरकाशी में समुद्री तल से 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तरकाशी-गंगोत्री मार्ग पर स्थित भट्वाड़ी से इस खूबसूरत घास के मैदान के लिए रास्ता कटता है। दयारा बुग्याल पहुंचने के लिए यात्रियों को बरसू गांव से ट्रैकिंग करते हुए लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
दयारा बुग्याल में सैर करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सर्दियों में पर्यटक लगभग 28 वर्ग किमी में फैले इस खूबसूरत बुग्याल(मखमली घास का मैदान) के ढलानों पर स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर्यटक झील के पास कैंप की सुविधाओं का भी आनंद उठा सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।