एक समान पेंशन व अन्य लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को राजधानी देहरादून में अनोखा प्रर्दशन किया। इस दौरान कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारियों ने धरना भी किया। वहीं तड़के चार बजे कुछ आंदोलनकारी पेड़ और भवन की छत पर चढ़ गए। नकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक समान वेतन, सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश भर के आंदोलनकारी देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर एकजुट हुए। इस दौरान सुबह 4.30 बजे थलीसैंण से पहुंची 60 वर्षीय संपत्ति देवी पेड़ पर चढ़ गईं। उनके साथ पौड़ी की यशोदा रावत, रीना देवी, उत्तरकाशी के जगमोहन रावत और देवेश्वरी देवी भी शहीद स्मारक की छत पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को पूरा करने की जिद करने लगे और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान आंदोलनकारियों के प्रति सरकार के रुख को अड़ियल बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
उत्तराखंड: अपनी मांगों को लेकर मुखर हुए राज्य आंदोलनकारी, महिला ने पेड़ पर चढ़कर किया प्रदर्शन, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन