योगनगरी में कोविड नियमों को लेकर बरती जा रही लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण के बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। अधिकांश सैलानी पर्यटक स्थलों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। वहीं पर्यटक सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। वहीं कोविड नियमों के अनुपालन को लेकर पुलिस रुख भी नरम पड़ गया है।
प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलने के साथ लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी शुरू हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने के बाद पर्यटक भी लापरवाह हो गए हैं।
उत्तराखंड अनलॉक: 13 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, इस शर्त के साथ अब खुलेंगे शॉपिंग मॉल
अधिकांश पर्यटक घूमने के दौरान कोविड सुरक्षा के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पर्यटक मुख्य बाजार, गंगा तट, गंगा घाट, होटल, ढाबों में बिना मास्क के घूम रहे हैं। साथ ही पर्यटक बच्चों को भी मास्क नहीं पहना रहे हैं। जबकि संभावित तीसरी लहर में संक्रमण का सबसे अधिक खतरा बच्चों को ही बताया जा रहा है। कई पयर्टक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए समूह में घूम रहे हैं।
योगनगरी में सोमवार को पर्यटकों का जनसैलाब उमड़ने के साथ यातायात व्यवस्था धराशायी हो गई। श्यामपुर से लेकर चंद्रभागा पुल तक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों के वाहन दोपहर तक जाम में रेंगते रहे।
2 of 6
ऋषिकेश में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चिलचिलाती धूप के बीच वाहनों में बैठे पयर्टकों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। इस दौरान हाईवे पर यातायात पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। दोपहर बाद जब हाईवे पर वाहनों का दबाव कम हुआ तो यातायात सुचारू हुआ।
3 of 6
ऋषिकेश में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में बड़ी संख्या में हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और पंजाब के पर्यटक ऋषिकेश पहुंच रहे। लेकिन ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों के वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था भी चरमराने लगी है। सोमवार को श्यामपुर से लेकर चंद्रभागा तक हाईवे पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारे लगनी शुरू हो गई थी। हाल यह था 100 मीटर के दूरी तय करने में वाहन चालकों को 15 से 20 मिनट लग रहे थे।
4 of 6
ऋषिकेश में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
छोट बच्चों के साथ घूमने आए पर्यटकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड पहले ही हटा दिए गए थे। जबकि यातायात के संचालन के लिए कहीं भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे। ऐसे में जब दोपहर बाद वाहनों का दबाव कम हुआ तो यातायात अपने आप ही सुचारू हो गया। जिसके बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
5 of 6
ऋषिकेश में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से पर्यटक त्रिवेणीघाट की सुंदरता का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। आलम यह पर्यटकों अपने वाहन खड़े करने के लिए मुनिकीरेती, तपोवन और लक्ष्मणझूला की ओर जाना पड़ रहा है। इन दिनों तीर्थनगरी में बाहरी पर्यटकों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। पार्किंग सुविधा नहीं होने से पर्यटक अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ा कर रहे हैं। जिससे दिनभर मार्ग पर जाम लग रहा है।