{"_id":"613e2ea2ce2c787b2c7d12ee","slug":"uttarakhand-news-tourist-huge-crowd-in-nainital-on-weekend-during-rainfall-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर मौज-मस्ती: बारिश के बीच नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, छाता लगाकर की बोटिंग, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर मौज-मस्ती: बारिश के बीच नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, छाता लगाकर की बोटिंग, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नैनीताल में वीकेंड पर रविवार सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। काफी संख्या में सैलानी पर्यटन स्थलों पर चहलकदमी करते दिखे। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन का आनंद लिया। दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई, जिसके चलते पर्यटकों को परेशानी हुई, लेकिन पर्यटकों ने बारिश में ही नैनीझील में छाता ओढ़कर नौकायन का लुत्फ उठाया।
बीते शनिवार को ही नैनीताल में पर्यटकों के सैकड़ों वाहन प्रवेश कर चुके थे। रविवार को भी सुबह से नैनीताल में पर्यटक अपने वाहनों व रोडवेज की बसों से भी काफी संख्या में पहुंचते रहे। इसके चलते दोपहर 12 बजे से ही तल्लीताल से मल्लीताल तक पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर तक डीएसए मैदान, मैट्रोपोल होटल कंपाउंड समेत सभी छोटे बड़े पार्किंग स्थलों में वाहनों की आवाजाही लगी रही।
इसके चलते कई बार सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चले। वहीं पुलिस की सक्रियता के चलते यातायात व्यवस्था बनी रही। इधर, पूरे दिन तल्लीताल, माल रोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, चाट बाजार, हिमालय दर्शन, बारा पत्थर, सूखाताल, मल्लीताल बाजार, नैना देवी मंदिर, डीएसए मैदान में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा।
2 of 5
नैनीताल में बारिश के बीच छाता लगाकर बोटिंग करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार रविवार को चिड़ियाघर में 792, वाटर फाल में 460 व हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 164 पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे। वहीं बारापत्थर में 100 से अधिक पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया।
3 of 5
नैनीताल माल रोड पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सरोवर नगरी में रविवार देर शाम तक करीब नौ हजार पर्यटकों ने प्रवेश किया। जानकारी के अनुसार लेकब्रिज चुंगी व बारापत्थर एंट्री प्वाइंट से सुबह से शाम तक करीब 1400 पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कई पर्यटक दो पहिया वाहनों से भी नैनीताल पहुंचे। इसके चलते देर शाम तक पर्यटकों के वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते यातायात व्यवस्था संभली रही।
विज्ञापन
5 of 5
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मल्लीताल क्षेत्र बिना मास्क सार्वजनिक स्थान पर घूमने वाले 30 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एसओ विजय मेहता ने बताया कि तल्लीताल क्षेत्र में बिना मास्क घूमने पर 20 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।