उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के फटी जींस के फैशन को लेकर दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक तरफ कांग्रेस ने इस बयान के बहाने मुख्यमंत्री पर तंज कसा तो, वहीं लोगों ने फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर खूब आलोचना की। देखते ही देखते उत्तराखंड सीएम और रिप्ड जींस ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा।
सीएम ने यह बयान राज्य बाल आयोग के कार्यक्रम में दिया था। मामला सुर्खियों में आया तो कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है। आयोग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि बच्चों को संस्कार मां-बाप से मिलते हैं। उन्होंने एक महिला को फटी जींस पहने बच्चों के साथ जाते देखा था। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने खासी नाराजगी जताई है।
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत बोले, फटी जींस पहन रहीं महिलाएं, बच्चों को क्या संस्कार सिखाएंगी?
2 of 5
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि इससे मुख्यमंत्री के महिलाओं के प्रति विचार सामने आए हैं। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाषा की मर्यादा का पालन सभी को करना चाहिए। मुख्यमंत्री को चाहिए कि बच्चों को संस्कारवान बनाने की शुरूआत वे अपनी पार्टी नेताओं के घरों से करें।
3 of 5
नव्या नंदा ने की सीएम की आलोचना
- फोटो : इंस्टाग्राम स्टोरी
मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने भी मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना की है। उन्होंने लिखा कि सीएम को महिलाओं के पहनावे को लेकर अपनी मानसिकता बदलनी होगी।
4 of 5
ट्वीटर पर ट्रेंड होने लगा रिप्ड जींस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एक अन्य यूजर ने भी सीएम के बयान की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि अगर सीएम इस तरह के बयान देंगे तो इससे क्या मैसेज जाएगा।
5 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत फेसबुक पर लिखा कि हमारे नए मुख्यमंत्री महिलाओं की फटी जींस पहनने पर या कटी हुई जींस पहनने पर बहुत खफा हैं। मुख्यमंत्री जी ये नया जमाना है, आपको तो मोदी जी, राम नजर आते हैं, कृष्ण नजर आते हैं और अब आप हमारी बेटियों की जींस पहनने पर भी कमेंट करने लग गए हैं।