फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: चुनाव से पहले विकास के लिए फिर डबल इंजन का मंत्र फूंक गए पीएम मोदी, दिए कई सियासी संकेत

Thu, 07 Oct 2021 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Oct 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: PM Narendra Modi Gives Double engine Government Mantra Again before Election 2022
पीएम मोदी के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

चुनावी साल में उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई सियासी संकेत दे गए। उन्होंने 2025 तक उत्तराखंड को नई बुलंदी पर पहुंचाने के लिए एक बार फिर विकास के डबल इंजन का मंत्र फूंका। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में उत्तराखंड अपने गठन के 25वें वर्ष में प्रवेश कर जाएगा। केंद्र और राज्य के साझा प्रयास राज्य के लोगों के सपनों को पूरा करने का बहुत बड़ा आधार है। विकास का यही डबल इंजन उत्तराखंड को नई बुलंदी देने वाला है। 



उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ऋषिकेश एम्स, पहली नवरात्र पर देश को दिया प्राणवायु का तोहफा, तस्वीरें

ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संकेत दिए कि राज्य में डबल इंजन की ताकत बनी रहेगी तो अगले चार-पांच सालों में उत्तराखंड तरक्की की नई रफ्तार पकड़ेगा। चुनावी साल में उन्होंने बेशक सियासी बातें नहीं कहीं, लेकिन सियासी जानकारों की मानना है कि डबल इंजन का जिक्र छेड़कर प्रधानमंत्री ने यह संदेश देने की कोशिश की कि उत्तराखंड के विकास की गति को बढ़ाने के लिए राज्य और केंद्र में एक ही दल की सरकार हो। 

ऋषिकेश: पीएम मोदी से मिलने बिहार से पहुंचा ये शख्स बना आकर्षण का केंद्र, सेल्फी लेने के लिए लगी भीड़, तस्वीरें

प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में नई अवस्थापना से कृषि, पर्यटन, तीर्थांटन और उद्योगों में युवाओं के लिए अनेक नए अवसर खुलने वाले हैं। यहां उत्तराखंड में युवा ऊर्जा से भरपूर उत्साहित है। कहा कि अगले कुछ वर्ष में उत्तराखंड में अपने गठन के 25 वर्ष में प्रवेश करेगा। तब उत्तराखंड जिस ऊंचाई पर होगा, यह तय करने और जुट जाने का यही समय है, सही समय है। 

Uttarakhand News: PM Narendra Modi Gives Double engine Government Mantra Again before Election 2022
कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने धामी को अपना मित्र, युवा, ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री बताकर संबोधित किया। साथ ही उत्तराखंड को अगले कुछ सालों में देश के नंबर वन राज्य बनाने का संकल्पित मुख्यमंत्री धामी के विजन पर मोदी ने मुहर लगाई है। 

Uttarakhand News: PM Narendra Modi Gives Double engine Government Mantra Again before Election 2022
एम्स पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद तीन माह पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभाली। जिसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर उन्हें धरातल पर उतारने का काम शुरू किया। धामी की इस कार्यप्रणाली से पार्टी के शीर्ष नेता भी उनकी तारीफ करने में कोई संकोच नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: PM Narendra Modi Gives Double engine Government Mantra Again before Election 2022
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने धामी सरकार की ओर से युद्धस्तर पर चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर तारीफ करते हुए कहा कि सरकार के प्रभावी प्रबंधन का ही नतीजा है कि उत्तराखंड जल्द शत प्रतिशत टीकाकरण वाला राज्य बन जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन तमाम बातों से यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा सोच के साथ विकास के जिस रोड मैप को लेकर चल रहे हैं आने वाले समय में युवा उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: PM Narendra Modi Gives Double engine Government Mantra Again before Election 2022
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड के प्रति लगाव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बयान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की इस भूमि से प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह किसी से छुपा नहीं है। केदारनाथ की त्रासदी के समय मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। तब भी वह उत्तराखंड की जनता के लिए साथ खड़े थे। कोरोना महामारी में उत्तराखंड जैसे भौगोलिक कठिनाइयों से घिरे राज्य में भी प्रधानमंत्री ने साधन संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी और व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड की चिंता की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed