{"_id":"615efe548ebc3e626b5967ae","slug":"pm-modi-in-uttarakhand-youth-from-bihar-reached-rishikesh-to-meet-narendra-modi-become-the-center-of-attraction-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: पीएम मोदी से मिलने बिहार से पहुंचा ये शख्स बना आकर्षण का केंद्र, सेल्फी लेने के लिए लगी भीड़, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: पीएम मोदी से मिलने बिहार से पहुंचा ये शख्स बना आकर्षण का केंद्र, सेल्फी लेने के लिए लगी भीड़, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी से मिलने बिहार से ऋषिकेश आया शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश से देश के 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी से मिलने ऋषिकेश आए बेगूसराय, पनहॉस बिहार के श्रवण शाह एम्स के बाहर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने अपने सिर पर थर्माकोल से बना कमल का फूल और हाथों में एक गदा थामा हुआ था।
छाती पर उन्होंने मोदी की फोटो चस्पा की हुई थी। अपनी पूरी वेष भूषा भगवान हनुमान जैसी बना रखी थी। एम्स के बाहर सड़क पर आने-जाने के दौरान उनके मुंह से केवल जय श्रीराम के ही शब्द निकल रहे थे। उनकी इस विचित्र वेशभूषा को देख आसपास खड़ी भीड़ उन्हें ही देखती रही। भले ही पीएम मोदी से इनकी मुलाकात नहीं हुई हो, लेकिन मोदी के इस भक्त के साथ सैकड़ों लोगों ने जमकर सेल्फी खींची।
श्रवण शाह ने बताया कि वे मोदी के प्रशंसक हैं। देश और प्रदेश में जहां-जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम आयोजित होते हैं वे हर जगह इसी तरह की वेशभूषा बनाकर वहां पहुंच जाते हैं। कहा अब तक वे करीब 90 स्थानों पर इसी तरह की वेशभूषा में पहुंच चुके हैं। आगे भी जाते रहेंगे।
2 of 6
पीएम मोदी से मिलने बिहार से ऋषिकेश आया शख्स
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन के निर्माण के साथ उसका परिवहन भी काफी मुश्किल होता है। देश में सबसे अधिक ऑक्सीजन का निर्माण पूर्वी भारत में होता है, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उत्तर और पश्चिम भारत के क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए। ऐसे में सरकार ने तत्काल बड़ा कदम उठाते हुए ऑक्सीजन के परिवहन के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन कर प्रभावित क्षेत्रों तक प्राणवायु पहुंचाई।
3 of 6
पीएम मोदी से मिलने बिहार से ऋषिकेश आया शख्स
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की मौजूदा सरकार के सत्ता में आने से पहले देशभर में केवल छह एम्स थे। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद देश में एम्स की संख्या अब 22 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उत्तराखंड में हरिद्वार, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पीएम मोदी से मिलने बिहार से ऋषिकेश आया शख्स
- फोटो : अमर उजाला
एम्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सुबह नौ बजे शहर का ट्रैफिक प्लान डायवर्ट कर दिया गया। हरिद्वार राजमार्ग पर वाहनों को श्यामपुर चौकी से बाईपास की ओर भेजा गया। वाहन श्यामपुर चौकी होते हुए इंद्रमणि बडोनी चौक, भद्रकाली होते हुए तपोवन पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
पीएम मोदी को देखने के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
श्यामपुर चौकी से अंदर केवल स्थानीय वाहनों की ही आवाजाही रही। यातायात डायवर्ट होने पर कोयलघाटी से लेकर मुख्य बाजार, चंद्रभागापुल, कैलासगेट तक लोगों को आवाजाही करने में सहूलियत हुई। हालांकि बाईपास मार्ग पर वाहनों का अधिक दबाव रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।