फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ घर का इकलौता चिराग, पिता बोले- बेटे के बलिदान पर गर्व, तस्वीरें...

Fri, 25 Jun 2021 08:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Jun 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Only Son in Family mandeep Negi Martyr in Jammu kashmir and Father Told He proud on him
जम्मू में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल मनदीप - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर की साजियान पोस्ट पर तैनात उत्तराखंड निवासी 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान मनदीप नेगी (23) बिजली गिरने से शहीद हो गए। वे पौड़ी जिले के निवासी थे। शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।



उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल मनदीप सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नमन

शनिवार को पैतृक घाट पर सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप के शहीद होने की खबर से उनके घर में मातम छा गया है। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वह पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे। घर में मनदीप की शादी की तैयारी चल रही थी। माता, पिता कोई शुभ मुहूर्त देखकर शादी का दिन तय करने वाले थे। बेटे की मौत की खबर से पिता सत्यपाल सिंह और मां आनंदी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता सतपाल का कहना है कि रोज शाम मनदीप का फोन आता था। बृहस्पतिवार को उसका फोन नहीं आने से वे कुछ आशंकित तो थे। लेकिन उन्हें मनदीप की शहादत की खबर मिलेगी, यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था। उनका कहना है कि बेटे की शहादत का गम तो जीवन भर रहेगा, लेकिन उन्हें अपने बेटे के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है। 

Uttarakhand News: Only Son in Family mandeep Negi Martyr in Jammu kashmir and Father Told He proud on him
शहीद मनदीप का घर - फोटो : अमर उजाला

सकनोली के प्रधान मेहरबान सिंह ने बताया कि उनके गांव का बेटा मनदीप नेगी मार्च, 2018 में 11वीं गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुआ था। जनवरी, 2019 में वे प्रतिनियुक्ति पर 40 राष्ट्रीय राइफल्स में जम्मू कश्मीर ड्यूटी पर गए थे और वहां साजियान पोस्ट पर तैनात थे।

Uttarakhand News: Only Son in Family mandeep Negi Martyr in Jammu kashmir and Father Told He proud on him
शहीद मनदीप का घर - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार शाम मनदीप अन्य सैनिकों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मनदीप और उसके एक अन्य साथी पर बिजली गिर गई, जिसमें मनदीप शहीद हो गए। जबकि उनका साथी बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Only Son in Family mandeep Negi Martyr in Jammu kashmir and Father Told He proud on him
शहीद मनदीप का घर - फोटो : अमर उजाला

मनदीप के शहीद होने की सूचना से गांव में मातम पसर गया। बेटे की मौत की खबर से पिता सतपाल सिंह और मां हेमंती देवी सदमे में हैं। सेना की ओर से परिजनों को बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Only Son in Family mandeep Negi Martyr in Jammu kashmir and Father Told He proud on him
शहीद मनदीप नेगी - फोटो : फाइल फोटो

शहीद मनदीप के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी और जिला पंचायत सदस्य हेमलता रावत आदि ने गहरा शोक जताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed