{"_id":"60d587688ebc3e32c93ce951","slug":"uttarakhand-news-uttarakhand-mandeep-singh-martyr-in-gulmarg-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल मनदीप सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल मनदीप सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नमन
Fri, 25 Jun 2021 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:25 PM IST
सार
शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
शहीद मनदीप सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मनदीप सिंह (23) ने सरहद पर फर्ज निभाते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल निवासी मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन
पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे शहीद मनदीप
11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप की श्हादत की खबर से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। वह पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके बलिदान को शत-शत नमन किया
मनदीप के शहीद होने की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके बलिदान को शत-शत नमन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा है कि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हुए हैं, मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी जी शहीद हुए हैं, मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं। pic.twitter.com/4mPuIWzgC1
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) June 25, 2021