फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः नैनीताल में अब बेटियों के नाम से जाने जाएंगे घर, लगेगी बेटी के नाम की नेम प्लेट, तस्वीरें

Sat, 27 Feb 2021 07:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Feb 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : now in nainital daughter nameplate wiil be paste on house
मुख्यमंत्री ने किया योजना का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल अब बेटियों के नाम से भी पहचाना जाएगा।  जिला प्रशासन ने नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र के हर घर को बेटियों के नाम से पहचान देने की पहल शुरू कर दी है। घर-घर सर्वे कर बेटियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को नैनीताल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बेटियों को उनके नाम की नेम प्लेट भेंट की। शनिवार को मुख्यमंत्री ने नैनीताल से डोर टू डोर लगने वाली बेटियों के नाम की नेम प्लेट 'घरैकि पहचाण चेलिक नाम' लगाने का भी शुभारंभ किया। पट्टिका भेंट कर मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ किया। इससे पूरे प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को और गति मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज नैनीताल में 4002.40 लाख लागत की आधा दर्जन से अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसके बाद वह हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे। बता दें कि डीएम का कार्यभार संभालने के बाद धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।



यह भी पढ़ें... उत्तराखंडः मुख्यमंत्री पहुंचे नैनीताल, किया 4002.40 लाख के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

uttarakhand news : now in nainital daughter nameplate wiil be paste on house
मुख्यमंत्री ने किया योजना का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
धीराज सिंह गर्ब्याल ने ही नैनीताल को दुनिया में पहचान दिलाने के लिए जिले के हर एक घर का नाम उस घर की बेटी के नाम पर रखने की घोषणा की थी।
 
uttarakhand news : now in nainital daughter nameplate wiil be paste on house
मुख्यमंत्री ने किया योजना का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
डीएम गर्ब्याल ने बताया कि इस योजना की शुरुआत अब नैनीताल पालिका क्षेत्र से की जा रही है। पालिका क्षेत्र के हर घर को उसकी बेटी के नाम से पहचान दिलाने के लिए घर के बाहर बेटी के नाम से नेम प्लेट लगाई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : now in nainital daughter nameplate wiil be paste on house
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
बताया कि घर की पहचान बेटी के नाम कार्यक्रम को साकार करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बेटियों के बारे में जानकारी जुटा रहीं हैं।
 
विज्ञापन
uttarakhand news : now in nainital daughter nameplate wiil be paste on house
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल आकर इस योजना का शुभारंभ किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed