पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की धर्मध्वजा विधि-विधान से स्थापित होने के साथ अखाड़े में महाकुंभ का आगाज हो गया। साधु-संतों ने बैंड बाजे के साथ 52 फिट ऊंची धर्मध्वजा का पूजन किया। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ धर्मध्वजा फहराई गई। कार्यक्रम में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि और मेला पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान ड्रोन से निगरानी रही। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित चरण पादुका मंदिर प्रांगण में सुबह 8.30 बजे पूजा-अर्चना शुरू हुई। संतों ने धर्मध्वजा का विधि विधान से मोरपंख, रुद्राक्ष की माला, तिलक, चंदन, रोली आदि से पूजन किया। इसके बाद संतों ने हर हर महादेव के जयघोष और बैंडबाजों की धुन पर धर्म ध्वजा स्थापित की। निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने कहा कि धर्मध्वजा अखाड़ों की धार्मिक पहचान है। इसकी स्थापना के साथ कुंभ का आगाज हो जाता है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्रगिरि ने कहा कि कुंभ में भूमि पूजन कर धर्मध्वजा स्थापित करने की परंपरा है। कुंभ क्षेत्र में जाने के बाद अखाड़ा सबसे पहले भूमि पूजन करते हैं। उसके बाद धर्मध्वजा स्थापित होती है। धर्मध्वजा का दंड 52 हाथ का होता है, जिसमें जनेऊ की 52 गांठें होती हैं।
हरिद्वार कुंभ 2021ः निरंजनी अखाड़ा की 52 गज ऊंची धर्मध्वजा हुई स्थापित, हुआ महाकुंभ का आगाज, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 27 Feb 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन