फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी देहरादून में शनिवार से हुई रात्रि कर्फ्यू की शुरूआत, तस्वीरों में देखें, कैसा रहा माहौल

Sun, 11 Apr 2021 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Apr 2021 09:53 AM IST
सार

राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राजधानी दून में रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
Uttarakhand news: night curfew in dehradun, watch photos
रात्रि कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून में शनिवार से रात्रि कर्फ्यू की शुरूआत हो गई है। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार सुबह इसके विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। रात को इसका अनुपालन भी शुरू हो गया। वहीं, कई सेवाओं और लोगों को रात्रि कर्फ्यू से छूट दी गई है। राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राजधानी दून में रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था। इसके बाद से ही लोग जिलाधिकारी के आदेश का इंतजार कर रहे थे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन सेवाओं को इससे छूट मिली है। शनिवार सुबह जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि देहरादून नगर निगम और छावनी परिषद गढ़ी कैंट व क्लेमेंटटाउन में रात 10 से सुबह पांच बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित (रात्रि कर्फ्यू) रहेगा। उन्होंने नगर निगम को प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे तक शहर में वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने फल-सब्जी के वाहनों को रात्रि कर्फ्यू से छूट दी है। लेकिन, आढ़ती एसोसिएशन और मंडी समिति ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुबह पांच बजे से कारोबार का फैसला लिया है। निरंजनपुर मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र आनंद ने बताया कि रातभर पहले की तरह बाहर से आने वाले वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का काम जारी रहेगा। आढ़ती और फुटकर व्यापारी अब सुबह पांच बजे बाद ही मंडी जाएंगे। अभी तक यह सभी लोग तड़के दो बजे से मंडी में कामकाज शुरू कर देते थे।

Uttarakhand news: night curfew in dehradun, watch photos
रात्रि कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

दून में रात्रि कर्फ्यू को लेकर पुलिस ने भी कमर कस ली है। इस संबंध में शनिवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जिले के अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई।

Uttarakhand news: night curfew in dehradun, watch photos
रात्रि कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान सभी जगहों पर तैनात रहकर पहले दिन चेतावनी जारी करनी है। इसके बाद नियमों के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand news: night curfew in dehradun, watch photos
रात्रि कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव की बैठक के बाद एसएसपी ने पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के बाबत तैयारियां पुख्ता कर ली गई हैं। फोर्स की कमी है तो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है। रात में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रह सकती हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand news: night curfew in dehradun, watch photos
रात्रि कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा रात के समय सरकारी कामों में लगे वाहनों को आने जाने की छूट दी जाएगी। पुलिसकर्मियों को भी अपनी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी चेकिंग आदि हो वहां पर पूरे एहतियात के साथ पुलिसकर्मी खड़े होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed