{"_id":"5fd787840be57025e5419ea5","slug":"uttarakhand-news-new-year-2021-and-25th-christmas-or-31st-night-celebration-hotel-booking-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: नैनीताल-मसूरी में क्रिसमस और नए साल का जश्न रहेगा फीका, औली में 90 फीसदी होटल बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: नैनीताल-मसूरी में क्रिसमस और नए साल का जश्न रहेगा फीका, औली में 90 फीसदी होटल बुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में क्रिसमस और नए साल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण चलते पर्यटन स्थलों पर इस बार जश्न फीका ही रहेगा। बर्फबारी के बाद पहाड़ों में जहां हजारों पर्यटक जश्न के लिए पहुंचते थे और होटल पहले सही पैक हो जाते थे, वहीं इस साल अभी तक कई जगह होटलों में बुकिंग तक नहीं मिली है।
2 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
रविवार को औली में बर्फबारी के बाद काफी भीड़ रही। मौसम ऐसे ही मेहरबान रहा और बर्फबारी होती रही, तो आने वाले दिनों में यहां पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते रहेंगे। खासकर क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए यहां अच्छा माहौल बन जाएगा। जानकारी के अनुसार, औली के होटलों में 90 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है।
3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
पिछले साल क्रिसमस और नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में सैलानियों ने मसूरी और धनोल्टी का रुख किया था। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण के कारण धनोल्टी में अभी तक कोई एडवांस बुकिंग नहीं हो पाई है। धनोल्टी के होटल व्यवसायी यशपाल बेलवाल ने बताया कि पिछले साल अभी तक नए साल के सेलिब्रेशन के लिए 50 फीसदी होटल की बुकिंग हो गई थी। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 10 फीसदी बुकिंग भी नहीं हो पाई है। वहीं, मसूरी में भी इस साल बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तरकाशी जिले में हिमाच्छादित हर्षिल, दयारा, केदार कांठा आदि पर्यटन स्थलों के लिए मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में पर्यटक जानकारी ले रहे हैं। कुछ होटलों में एडवांस बुकिंग भी आई हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते ज्यादा पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग नहीं कराई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
नैनीताल और आसपास के होटलों को क्रिसमस पर तो बुकिंग मिली हैं लेकिन थर्टी फर्स्ट के लिए बुकिंग नाममात्र की हैं। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने कहा कि थर्टी फर्स्ट के मौके पर इस बार नैनीताल की माल रोड में न तो लाइटिंग होगी और न ही संगीत सुनने को मिलेगा। बता दें कि वर्ष 2018 तक होटल एसोसिएशन थर्टी फर्स्ट के मौके पर संगीत का कार्यक्रम आयोजित करता था। लाइटिंग और संगीत के बीच नैनीताल आने वाले सैलानी देर रात तक माल रोड में थिरकते नजर आते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।